Breaking News

कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल ने पायलेट प्रोजक्ट में उत्कृष्ट कार्य करने पर एएनएम, आशा सुपरवाईजर और कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सुपरवाईजर एवं कार्यकर्ता को प्रशस्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया

कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल ने गुरुवार को म.प्र. शासन द्वारा जिला छतरपुर में मातृ एवं शिशु पोषण विषय पर एमआईवाईसीएन पायलेट प्रोजक्ट में उत्कृष्ट कार्य करने पा एएनएम, आशा सुपरवाईजर और कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सुपरवाईजर एवं कार्यकर्ता को प्रशस्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आईआईटी बॉम्बे एवं डब्ल्यूजीएफ के सहयोग से संचालित पायलेट प्रोजेक्ट अंतर्गत स्तनपान एवं शिशु बाल आहार पूर्ति व्यवहारों पर निरंतर जनजागरूकता बढ़ाने में उत्कृष्ट कार्य किया गया। साथ ही 10 या इससे अधिक मां बच्चों को गोद लेकर उनके निरंतर फॉलोअप कर बच्चों के स्वास्थ्य एवं वजन में गुणात्मक वृद्धि होने पर कलेक्टर द्वारा श्रीमती मोनिका श्रीवास्तव एएनएम ब्लॉक लवकुशनगर, श्रीमती मीला देवी अहिरवार आशा सुपरवाईजर राजनगर, श्रीमती द्रोपती अहिरवार, आशा कार्यकर्ता ईशानगर,श्रीमती नेहा त्रिपाठी आशा सुपरवाईजर गौरिहार,श्रीमती कल्पना द्विवेदी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बड़ामलहरा एवं आशा असाटी आंगनबाड़ी सुपरवाईजर बड़ामलहरा ब्लॉक के

कार्य की प्रशंसा की गई। इस प्रोजेक्ट को स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा समन्वय के साथ संचालित किया जा रहा है।

Related posts

ख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि “जल गंगा संवर्धन’’ अभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ महाकाल की नगरी उज्जैन में क्षिप्रा नदी के तट से किया गया

khabarsamayper

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।

khabarsamayper

कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने कहा है कि पचमढ़ी सिल्क टेक पार्क को प्रोजेक्ट मोड में विकसित करने की आवश्यकता है। मंत्री श्री जायसवाल सिल्क-टेक पार्क पचमढ़ी का भ्रमण कर रहे थे

khabarsamayper

Leave a Comment