Breaking News

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राजभवन 25 जनवरी से 27 जनवरी 2025 तक आमजन के लिए खोला जा रहा है

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राजभवन 25 जनवरी से 27 जनवरी 2025 तक आमजन के लिए खोला जा रहा है। इस अवधि में राजभवन में संविधान की थीम पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। ओपन थिएटर के माध्यम से अमर शहीदों की गौरव गाथा सहित विकास की झलक दिखाने वाली लघु फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव श्री के.सी. गुप्ता ने बताया कि नागरिक निर्धारित अवधि में राजभवन का अवलोकन कर सकेंगे। 25 और 27 जनवरी को राजभवन, दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक आम नागरिकों के लिए खुला रहेगा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 2025 को प्रात: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आमजन को राजभवन भ्रमण की अनुमति रहेगी।

राजभवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर संविधान में आर्ट एन्ड कैलीग्राफी पर आधारित प्रदर्शनी लगेगी। इस अवसर पर संविधान निर्माण में मध्यप्रदेश के योगदान पर केन्द्रित वीथिका भी आगंतुक के अवलोकन के लिए बनाई जा रही है। 27 जनवरी को राजभवन भ्रमण के दौरान नागरिक लाल परेड ग्राउण्ड में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह की प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार प्राप्त विभागीय झांकियों का भी अवलोकन कर सकेंगे।

Related posts

Discover Tagsen: The Ultimate Game Changer in the Printing and Packaging Industry

Admin

छतरपुर सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा व बाइक सहित दो तस्कर गिरफ्तार

khabarsamayper

थाना सिविल लाईन पुलिस ने किया चोरी का खुलासा

khabarsamayper

Leave a Comment