Breaking News

कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल द्वारा गुरुवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा की गई।

कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल द्वारा गुरुवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा की गई। बैठक में डीएसओ सहित समस्त कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी एवं जिला प्रबंधक वेयरहाउस एवं मध्य प्रदेश स्टेट से सप्लाई कॉरपोरेशन तथा सहकारिता विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम जनवरी माह 2025 के वितरण की समीक्षा की गई। जिसमें बैठक की दिनांक तक 82 प्रतिशत परिवारों को राशन वितरण पाया गया। कलेक्टर ने शेष वितरण 31 जनवरी तक करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनवरी का लिफ्टिंग शतप्रतिशत कर लिया गया है तथा वर्तमान में फरवरी के उठाव की समीक्षा की। कलेक्टर ने दुकान विक्रेता द्वारा मोबाइल सीडिंग एवं ई-केवाईसी एवं परिवार सत्यापन की भी समीक्षा की गई। जिसमें जिले में मोबाइल सीडिंग 96 प्रतिशत एवं ई केवाईसी 64 प्रतिशत किया जाना पाया गया। जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आगामी सप्ताह में केवाईसी की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को दिए कि दुकानों की सघन जांच करें। साथ ही शासन के निर्देश अनुसार स्टॉक वेरिफिकेशन का इंस्पेक्शन नोट बनाकर कर प्रस्तुत करें। इसके अलावा दुकानों में पहुंचकर विक्रेता के साथ-साथ उपभोक्ताओं से भी बात करें और कितना राशन मिला तथा फिंगर कितने का लगाया और कितना राशन वितरण किया गया आदि समीक्षा की गई।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी स्वदेशी की भावना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए देश को अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

khabarsamayper

“नगर परिषद CMO पर गंभीर आरोप — भाजपा नेता के घर फिंकवाया कचरा, वीडियो वायरल!”

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस को मिली बडी सफलता —

khabarsamayper

Leave a Comment