Breaking News

राज्यपाल श्री पटेल युवा मतदाताओं को करेंगे वोटर कार्ड प्रदान

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर भोपाल में प्रात: 11 बजे से होगा। कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री सुखवीर सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में राज्यपाल श्री पटेल द्वारा मतदाताओं को वोटर कार्ड (EPIC) का वितरण भी किया जाएगा। राज्यपाल विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 और लोकसभा निर्वाचन-2024 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को पुरस्कृत भी करेंगे। राज्यपाल श्री पटेल राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाएंगे और प्रदेश के मतदाताओ को संदेश भी देंगे।

कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग के संदेश के वाचन का प्रसारण भी किया जायेगा।

Related posts

गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगार परक शिक्षा ही देश की मजबूती का आधार शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए महू, देवास, नरसिंहपुर के स्कूलों को 5-5 लाख का पुरस्कार

khabarsamayper

जज्बा पुलिस अवार्ड–2025 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. शालिग्राम तोमर के परिजन से भेंट की

khabarsamayper

Leave a Comment