Breaking News

ग्वालियर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम व बेहतर बनाने के लिये विशेष मुहिम चलाई जा रही है। चालान की कार्रवाई भी की गई इंदरगंज चौराहे पर यातायात में बाधा बन रहे वाहनों को क्रेन से उठवाया

ग्वालियर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम व बेहतर बनाने के लिये विशेष मुहिम चलाई जा रही है। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में हुए निर्णय के अनुसार लगातार दूसरे दिन शहर के व्यस्ततम इंदरगंज चौराहे पर यातायात में बाधा बन रहे वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस व नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई। ज्ञात हो बीते रोज कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह ने इंदरगंज चौराहे का भ्रमण कर स्थानीय दुकानदारों व व्यवसाइयों को सड़क पर वाहन पार्क न करने और दुकान के बाहर सामग्री न रखने के लिये कहा था।

 

शुक्रवार को पुलिस व नगर निगम की संयुक्त टीम ने इंदरगंज चौराहा क्षेत्र में सड़क पर बेतरतीब ढंग से पार्क मिले वाहनों को क्रेन से उठवाया और चालान की कार्रवाई भी की । इस दौरान दुकानदारों व सड़क पर वाहन पार्क करने वाले लोगों को आगाह किया गया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही सभी से आग्रह किया गया कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में सभी लोग सहयोग करें।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभियान को सफ़ल बनाने के लिए कलेक्टर्स और अन्य अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला स्तर पर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी सभी जनप्रतिनिधियों को भी अभियान से जोड़ें।

khabarsamayper

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर सतना जिले की डॉ. स्वप्ना वर्मा की सराहना की गई है

khabarsamayper

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बेटे का पाणिग्रहण करवाया सामूहिक विवाह समारोह में — दी सामाजिक समरसता व सादगी की मिसाल

khabarsamayper

Leave a Comment