Breaking News

लगातार तीन दिनों तक जिले के पुलिस कर्मियों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण जिला स्वास्थ्य विभाग डॉ. मोहन यादव जी के गृह जिले में पुलिस कर्मियों को दी गई स्वास्थ्य परीक्षण सुविधा

जिला स्वास्थ्य विभाग, माधवनगर अस्पताल एवं उज्जैन पुलिस के संयुक्त तत्वाधान एवं रोगी कल्याण समिति सदस्य अभय जी विश्वकर्मा के सौजन्य से मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शासकीय माधवनगर चिकित्सालय में आयोजित किया गया है। केम्प का शुभारम्भ पुलिस महानिरीक्षक उमेश जोगा, डी.आई.जी. नवनीत भसीन एवं एस.पी. प्रदीप शर्मा की उपस्थिति में दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

केम्प में जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल एवं प्रभारी अधिकारी माधवनगर अस्पताल डॉ. विक्रम रघुवंशी के नेतृत्व में विभिन्न विधाओं के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उपस्थित पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया तथा उनको ईलाज हेतु उचित सलाह दी गई। उक्त शिविर दिनांक 31 जनवरी एवं 01 व 02 फरवरी 2025 तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है जिसके अंतर्गत संपूर्ण पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा सभी प्रकार की जांचे एवं उपचार किया जा रहा है। डॉ. एच.पी. सोनानिया मेडिकल स्पेशलिस्ट, डॉ. निलेश कुमार चंदेल नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ. प्रदीप कुमार सोमेश शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. दीप्ति सिंह खेनवार स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ.अंकिता नागर दन्त रोग विशेषज्ञ, डॉ. भदौरिया राजलक्ष्मी पैथोलॉजिस्ट उपस्थित थे। माधवनगर अस्पताल के 35 अधिकरी/कर्मचारियों की ड्यूटी केम्प में लगाई गई है।

गौरतलब है कि यह योग्प पूर्णतः निःशुल्क है और माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के पुलिस विभाग के कर्मचारियों के प्रति सकारात्मक विचारों को देखते हुए लगाया गया है।

Related posts

ग्वालियर-भिंड हाईवे के बरैठा टोल पर कार सवारों का उत्पात, टोल कर्मी से विवाद

khabarsamayper

सागर में महिला तहसीलदार ने किसान को थप्पड़ मारा, वीडियो वायरल

khabarsamayper

ग्वालियर में रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी राइफल से की आत्महत्या

khabarsamayper

Leave a Comment