Breaking News

विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूटी वितरण आज

पन्ना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 फरवरी को प्रातः 11 बजे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में शासकीय स्कूलों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूटी प्रदान करेंगे। शासकीय हायर सेकण्डरी विद्यालयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थी को निःशुल्क ई-स्कूटी प्रदान करने की योजना स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित की जा रही है। योजना में मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शासकीय विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को स्कूटी प्रदान की जाती है। बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2023-24 में शासकीय विद्यालय के किसी भी संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को निःशुल्क ई-स्कूटी वितरित की जाएगी।

Related posts

जल संरक्षण जैसे प्रमुख मुद्दे को अपने घोषणा पत्र में शामिल करें सभी राज़नैतिक दल – बबिता राजपूत जल सहेलियों के द्वारा बुन्देलखण्ड के विशेष सन्दर्भ में जारी किया गया जन घोषणा पत्र

khabarsamayper

30 हजार एकड़ भूमि पर होंगे उद्यान विकसित – उद्यान विकास का मिलेगा प्रशिक्षण प्रदेश की 100 नदियों के उद्गम स्थलों की 10-10 एकड़ भूमि पर होगा पौधरोपण

khabarsamayper

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में पंच-सरपंच सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि लंबे अंतराल के बाद पंच-सरपंचों से संवाद का स्वागत योग्य अवसर आया है

khabarsamayper

Leave a Comment