Breaking News

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. विनोद भंडारी की माताजी श्रीमती उषा भंडारी के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को अपने इंदौर भ्रमण के दौरान श्री अरविंदो मेडिकल कॉलेज के संस्थापक डॉ. विनोद भंडारी के परदेशीपुरा क्लर्क कॉलोनी स्थित निवास पहुंच कर डॉ. विनोद भंडारी की माताजी श्रीमती उषा भंडारी के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त भंडारी परिवार को यह दुख सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की। ज्ञात रहे है कि भंडारी परिवार ने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए स्व. श्रीमती उषा भंडारी का देहदान चिकित्सा शिक्षा के लिये किया। श्रीमती भंडारी आजीवन शिक्षक के रूप में अनगिनत विद्यार्थियों को ज्ञान से शिक्षित और संस्कारों से दीक्षित करती रहीं। सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, विधायक श्री गोलु शुक्ला सहित जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना में कार्रवाई,जांच में दोषी पाए गए बैंक कर्मचारियों पर गिरी गाज

khabarsamayper

केपिटल मद में 11 हजार 317 करोड़ और रेवेन्यू मद में 7 हजार 889 करोड़ रूपए अनुपूरक में स्वीकृत किए गए हैं।

khabarsamayper

देश टीबी उन्मूलन के लिये संकल्पबद्ध : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

khabarsamayper

Leave a Comment