Breaking News

ग्वालियर – चंबल संभाग के सभी जिलों से आए 40 प्रगतिशील किसानों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण

ग्वालियर – चंबल संभाग के सभी जिलों से आए 40 प्रगतिशील किसानों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से उन्नत कृषि तकनीक और खेती की आय को दोगुनी करने की बारीकियाँ सिखाई गईं। प्रशिक्षण में विषय विशेषज्ञों के व्याख्यान के साथ-साथ कृषकों को फील्ड विजिट भी कराई गई। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मेला रोड स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में इफको द्वारा आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रबंधक विपणन इफको भोपाल डॉ. ओम शरण तिवारी, भी शामिल हुए।

राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक विस्तार डॉ. वाई पी सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में दोनों संभागों से आए किसानों को उन्नत कृषि तकनीक के बारे में उपयोगी जानकारी दी। साथ ही आह्वान किया कि परंपरागत एवं आधुनिक खेती में समन्वय बनाकर खेती को लाभ का धंधा बनाया जा सकता है।

वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं कृषि विज्ञान केन्द्र ग्वालियर के प्रमुख डॉ. एस एस कुशवाहा ने भी आधुनिक खेती की विधियां बताईं। उप संचालक कृषि श्री आर एस शाक्यवार ने किसानों को नैनो उर्वरकों के उपयोग की सलाह दी। डॉ. ओम शरण तिवारी ने नैनो उर्वरक के महत्व और उपयोग पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। डॉ. एस एस कुशवाहा ने किसानों को खेती में आय दुगुनी करने के तरीकों के बारे में बताया।श्री रविंद्र झारिया, रीजनल मैनेजर, एमपी एग्रो ग्वालियर, डॉ. बी एस जादौन, मुख्य क्षेत्र प्रबंधक, इफको मुरैना एवं श्री आर के महोलिया, क्षेत्रीय प्रबंधक, इफको ग्वालियर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में डॉ. जितेंद्र राजपूत ने पशुओं के आहार एवं रोग प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन श्री आर के महोलिया, क्षेत्रीय प्रबंधक, इफको ग्वालियर द्वारा किया गया।

Related posts

रणथंभौर एक्सप्रेस के जनरल कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

khabarsamayper

छतपुर पुलिस की कार्रवाई —

khabarsamayper

क्षतिग्रस्त पुलों के पुनर्निर्माण योजना के क्रियान्वयन के लिए 4 हजार 572 करोड़ रूपये की सैद्धांतिक स्वीकृति

khabarsamayper

Leave a Comment