Breaking News

इन्दौर : रिंग रोड पर शहर के भीतर से यात्री बसों का और ट्रेवल्स कार्यालयों का अवैध संचालन किया जा रहा था।

रिंग रोड पर अवैध रूप से यात्री बसों को पार्क करनेउनका संचालन करने तथा ट्रेवल्स कार्यालय संचालित करने वालों के विरुद्ध कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर आज बड़ी कार्रवाई की गई। पिपलियाना चौराहे से लेकर जूपिटर हॉस्पिटल तक यह कार्रवाई जिला प्रशासन  और परिवहन विभाग के संयुक्त अमले द्वारा की गई। बार-बार समझाईश के बाद भी ट्रेवल्स एजेंसियों द्वारा रिंग रोड पर शहर के भीतर से यात्री बसों का और ट्रेवल्स कार्यालयों का अवैध संचालन किया जा रहा था।

एसडीएम श्री प्रदीप सोनी ने बताया कि आज आईटी पार्क से लेकर रिंग रोड पर विभिन्न मार्गों पर तीन ईमली रोडमूसाखेडीवर्ल्ड कप चौराहापिपल्याहाना रोड मुख्य मार्ग पर अनाधिकृत रूप से नो पार्किंग क्षेत्र में विभिन्न टूरिस्ट बस संबंधित कार्यालयों के सामने खड़ी हुई पाई गयीजो मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन होने के साथ-साथ मुख्य मार्ग पर अवैध अतिक्रमण का मामला पाया गया। ट्रेवल्स संचालकों द्वारा पूर्व में की गयी कार्रवाइयों एवं चेतावनियों के बावजूद भी परिवहन विभाग से बिना लायसेंस प्राप्त किये कार्यालय का संचालन कर रोड पर बसों द्वारा अतिक्रमण लगातार किया जा रहा था।  बताया गया कि जिला प्रशासन  और परिवहन विभाग के संयुक्त अमले द्वारा रॉयल सोनी ट्रेवल्ससुनील ट्रेवल्स,इंटरसिटी ट्रेवल्सअशोक मनासरोवर ट्रेवल्सराहुल ट्रेवल्सअमर ज्योति बस सर्विसचौहान बसजय भावनी बसअमलतास शताब्दी ट्रेवल्सऔर हंस ट्रेवल्स की बसों और कार्यालयों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। मुख्य मार्ग पर खड़ी इन टूरिस्ट बसों का वीडियो बनाकर मौके पर उपस्थित ड्रायवर,कंडक्टर तथा कार्यालय के कर्मचारी द्वारा हस्ताक्षर कराये गये।  पंचनामा बनाकर संबंधितों को पढ़कर सुनाया गया।

Related posts

छतरपुर: संत रविदास जयंती को लेकर पुलिस ने किया जनसंवाद, शांति व यातायात व्यवस्था पर जोर

khabarsamayper

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस अब उद्योग और रोजगार वर्ष की थीम पर मनाया जाएगा – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

वन्य-जीव पर्यटन बना विशेष आकर्षण का केन्द्र

khabarsamayper

Leave a Comment