Breaking News

ग्वालियर को स्वच्छ, हरा-भरा और नशा मुक्त बनाने के लिए ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल

ग्वालियर को स्वच्छ, हरा-भरा और नशा मुक्त बनाने के लिए ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर शुरु किए गए अभियान के तहत रविवार सुबह कांच मिल से पाताली हनुमान तक मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया तथा सभी मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, वरिष्ठजन, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने इस मिनी मैराथन दौड़ में सहभागिता की।

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि हम सभी ने एक सच्ची भावना के साथ बीते एक माह पूर्व यह संकल्प लिया था कि ग्वालियर को स्वच्छ, हरा-भरा, प्रदूषण मुक्त और नशा मुक्त बनाने का अभियान चलाएंगे। इसी अभियान के तहत बीते माह से प्रतिदिन सीताराम सीताराम धुन का वाचन निरंतर किया जा है। इसी कड़ी में हर माह सुन्दरकाण्ड और 200 से 1000 मीटर की मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन करने का भी हम सभी ने संकल्प लिया है। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री ने शपथ दिलाई कि हम प्रतिदिन अपनी दैनिक दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर ग्वालियर को स्वच्छ, हरा-भरा, प्रदूषण मुक्त और नशा मुक्त बनाने के अभियान के लिए खुद समय देंगे और अपने आसपास रहने वाले लोगों को भी इस अभियान से जुड़ने और साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित करेंगे।

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपस्थित लोगों का आवाह्न किया कि वे एक अच्छे समाज का निर्माण करें। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जैसे हम अपने परिवार के दायित्वों का निर्वहन करते हैं, वैसे ही हम अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करें। अपने घर परिवार बेटे बेटियों मित्र मंडली को संस्कारवान बनाएंगे, तभी हम संस्कारवान समाज का निर्माण कर सकेंगे। ऐसा करने से समाज में अच्छे और संस्कारवान लोगों बाहुल्य होगा और बुरे लोगों की संख्या स्वत: कम होती जाएगी। एक समय ऐसा आएगा जब लोग संस्कारित होंगे और हमारे आने वाली पीढ़ी संस्कारवान बनेगी।

Related posts

छतरपुर में अवैध हथियारों पर पुलिस की सख्ती: पुराने अपराधियों की कड़ी निगरानी, दोबारा अपराध पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

khabarsamayper

केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) 2025 में भाग लेंगे। उनकी यात्रा से भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा परिकल्पित समावेशी और परिवर्तनकारी विकास को आगे बढ़ाने की भारत की प्रतिबद्धता का पता चलता है।

khabarsamayper

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने देव श्री फ़िल्म एंड टीवी इंस्टिट्यूट के भोपाल कार्यालय का उद्घाटन किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने संस्थान की स्थापना को स्थानीय प्रतिभाओं के प्रोत्साहन और क्षेत्रीय संस्कृति के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया

khabarsamayper

Leave a Comment