Breaking News

छतरपुर जिले से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत द्वारका तीर्थ यात्रा पर जाने के लिए 279 तीर्थ यात्रियों का लॉटरी के माध्यम से हुआ चयन

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत दिनांक 15 फरवरी से 20 फरवरी 2025 तक छतरपुर जिले से 279 तीर्थ यात्रियों का द्वारिका जाने के लिए लॉटरी के माध्यम से चयन कर सूची जारी की गई है।

तीर्थ यात्री अपने साथ ओरीजनल आधार कार्ड या वोटर कार्ड रखें। तीर्थ यात्रा के लिए चयनित आवेदकों को अपने गृहनिवास से रेलवे स्टेशन तक एवं यात्रा वापिस आने पर रेलवे स्टेशन से अपने गृह निवास तक स्वयं के व्यय पर वापस जाना होगा। तीर्थ यात्रा के लिए विशेष ट्रेन के लिए नियत समय से दो घंटे पूर्व आने की जिम्मेदारी आवेदक की होगी। जिसकी जानकारी चयनित आवेदकों को दी जाएगी।

Related posts

भगोरिया पर्व जनजातीय संस्कृति और प्रेम का जीवंत उत्सव: मुख्यमंत्री मोहन यादव

khabarsamayper

विधानसभा क्षेत्र चंदला के रामपुर घाट पर एसएसटी टीम ने चैकिंग में 3 लाख कैश पकड़े जिलेभर में 54 एसएसटी टीमें हैं एक्टिव

khabarsamayper

इंदौर को बनाया जायेगा डिजिटल सिटी।

khabarsamayper

Leave a Comment