Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का समय निकट है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का समय निकट है।

विभिन्न देशों के वाणिज्यिक दूतावासों के माध्यम से प्रदेश में व्यापार और उद्योग की गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आवश्यक समन्वयकिया जा रहा है। इस क्रम में विश्व स्तरीय आयोजन की सफलता के लिए विभिन्न देशों के राजदूतों के साथ नई दिल्ली में विचार-विमर्श के लिए बैठक रखी गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के युवा, महिला, किसान और गरीबों का जीवन बेहतर हो, इस उद्देश्य से कृषि के साथ उद्योगों को भी प्रदेश में आवश्यक अधोसंरचना और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस क्रम में मंगलवार को हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में विभिन्न नीतियों को अनुमोदन दिया गया है। उद्योग संबंधी इन नीतियों के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे, नीतियों में राज्य के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी गई है। राज्य सरकार कमजोर से कमजोर व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related posts

राजस्थान: अग्निवीर भीम सिंह का हुआ अंतिम संस्कार, भीड़ में बेहोश हुए BJP सांसद राव राजेंद्र सिंह

khabarsamayper

छतरपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली सौदे में ठगी का मामला, पैसे न देने पर धमकी

khabarsamayper

सड़क दुर्घटना को रोकने जिला प्रशासन का अहम कदम* *1 सप्ताह में आवारा पशुओं को गौशालाओं में शिफ्ट करने के आदेश*, *नहीं तो होगी बड़ी कार्यवाही* *सड़क दुर्घटनाओं से पशु एवं जनहानि को रोकने धारा 163 के तहत जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किया आदेश*

khabarsamayper

Leave a Comment