Breaking News

23 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं 26 फरवरी 2025 को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का छतरपुर जिले के ग्राम गढ़ा में आगमन प्रस्तावित है।

23 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं 26 फरवरी 2025 को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का छतरपुर जिले के ग्राम गढ़ा में आगमन प्रस्तावित है। गुरुवार को मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने व्ही.सी. के माध्यम से अधिकारियों के साथ सुरक्षात्मक एवं प्रोटोकॉल संबंधित तैयारियों की समीक्षा बैठक की। जिसमें छतरपुर जिले से एनआईसी कक्ष से व्ही.सी. के माध्यम से आईजी श्री प्रमोद वर्मा, डीआईजी श्री ललित शाक्यवार, कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल, एसपी श्री अगम जैन, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार सहित जिले के अधिकारी उपस्थित रहे। ग्राम गढ़ा के बागेश्वर धाम में कैंसर हॉस्पिटल लोकार्पण एवं 6वें सामूहिक 251 कन्या विवाह के कार्यक्रम संबंधित सुरक्षात्मक दृष्टि एवं प्रोटोकॉल संबंधी तैयारियों के संबंध में समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य सचिव श्री जैन ने मंच निर्माण, मंच मजबूती के लिए आयोजन कर्ताओं के साथ समन्वय करते हुए सुचारू रूप से कराने के निर्देश दिए। साथ ही मार्गाे की साफ सफाई, स्वास्थ्य, सुरक्षा, लोगों के लिए टॉयलेट्स, पानी की व्यवस्था, फायर ब्रिगेड, दूर संचार, कार्यस्थल पर विद्युत आपूर्ति निरंतर प्रवाह आदि की सुचारू व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया।

Related posts

अमेठी से राहुल गांधी के चुनाव ना लड़ने से स्मृति ईरानी का ही नुकसान.

khabarsamayper

कलेक्टर के निर्देशन में 107 गुण्डों-अपराधियों के खिलाफ बॉण्ड ओवर की हुई कार्यवाही

khabarsamayper

ईशानगर: स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 670 मरीजों का जांच, सरपंच सहित 5 लोगों ने किया रक्तदान

khabarsamayper

Leave a Comment