Breaking News

जिला समन्वयक एवं शासकीय ऋण योजनाओ से जुडे समस्त विभाग क़े अधिकारी उपस्थित रहे I

जिला स्तरीय बैंकर्स सलाहकार एवं समीक्षा समिति (डीसीसी एवं डीएलआरसी) की तैमासिक बैठक जिला पंचायत के मुख कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रतिनिधि श्री विश्वजीत कर, नाबार्ड के डीडीएम श्री धर्मेन्द्र सिंह, समस्त बैंक जिला समन्वयक एवं शासकीय ऋण योजनाओ से जुडे समस्त विभाग क़े अधिकारी उपस्थित रहे I  बैठक मे शाखाओं में लंबित शासकीय ऋण योजनाओं क़े ऋण प्रकरणों पर चर्चा की गई। सीईओ श्री विवेक कुमार द्वारा समय पर हितग्राही मूलक ऋण आवेदनों को स्वीकृत कर वितरण करने के निर्देश दिए गए। सीईओ द्वारा सभी विभागो क़े बीच कोर्डिनेट स्थापित कर ऋण आवेदनों को निपटान करने हेतु कहा गया I हितग्राही मूलक योजनाओ के आवेदन जो पोर्टल पर पर लंबित दिख रहें हैं उन्हें निराकृत करने के निर्देश सभी बैकों को सीईओ श्री विवेक कुमार द्वारा दिए गए I साथ ही डीडीएम नाबार्ड द्वारा जिले के वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पीलपी का विमोचन किया गया I

बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्रीमती अमिता शर्मा एवं विभिन्न बैकों के समन्वयक मौजूद थे।

Related posts

एक पेड़ अपनी माँ के नाम जरूर लगाएं

khabarsamayper

नई फिल्म पर्यटन नीति से सिनेमा और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

छतरपुर: 24 घंटे में दुकान चोरी का खुलासा, महरौनी से आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

Leave a Comment