Breaking News

मुख्यमंत्री ने किया हारमनी हॉस्पिटल का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जिस गति से लोग मधुमेह की समस्या से ग्रस्त हो रहे हैं, उसे देखते हुए समाज में मधुमेह के प्रति जागरूकता फैलाने और उससे बचाव के उपाय जन-जन को बताया जाना आवश्यक है। बदलती जीवन शैली के कारण नि:संतानता की समस्या भी बढ़ रही है। परिवार और समाज के हित में इन दोनों विषयों पर ध्यान देना और जन सामान्य को स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नर्मदा पुरम रोड स्थित “हर हेल्थ-हारमनी इंस्टीट्यूट ऑफ एक्सीलेंस इन रिप्रोडक्टिव हेल्थ हॉस्पिटल” के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्जवलित तथा पूजा अर्चना कर अस्पताल का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. प्रिया भावे चित्तावर का सम्मान किया तथा डॉ. सचिन चित्तावर की पुस्तक “डायबिटीज को हराऐं- जीवन को जीतें” का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, सांसद श्री वी.डी. शर्मा, जनप्रतिनिधि और चिकित्सक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी के जीवन में कुछ न कुछ परेशानी व संघर्ष अवश्य रहता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आरंभ हो रहा यह अस्पताल जन सामान्य की सेवा और समस्याओं के निराकरण में सहायक होगा। उन्होंने डॉ. प्रिया भावे चित्तावर की विशेषज्ञता और महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके द्वारा दिए जा रहे योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉ. सचिन चित्तावर द्वारा मधुमेह पर नियंत्रण के लिए बताए गए उपाय भारतीय जीवन शैली और मान्यताओं के अनुरूप हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अस्पताल के उद्घाटन पर डॉक्टर दम्पत्ति, चिकित्सकों और अस्पताल स्टॉफ को शुभकामनाएं दीं।

Related posts

श्री जानकी निवास मंदिर में 150 वर्ष पुरानी बावड़ी का हुआ जीर्णोद्धार

khabarsamayper

बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री को अपना प्राणनाथ बताने वाली ये ऍम बी बी एस की छात्रा बोली 16 जून का करे इंतजार —

khabarsamayper

जबलपुर बरगी बांध के समीप आयोजित किये जा रहे झील महोत्सव के प्रचार-प्रसार के लिये रविवार 13 अप्रैल को जबलपुर शहर के प्रमुख मार्गों से वाहन रैली निकाली जायेगी।

khabarsamayper

Leave a Comment