Breaking News

ऊर्जा मंत्री ने घटना स्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और प्रभावित व्यापारियों से मुलाकात की।

ग्वालियर के बहोड़ापुर क्षेत्र में शुक्रवार की रात आठ दुकानों में आग लगने की घटना पर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों से मिलकर मदद का भरोसा दिलाया।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने घटना पर दुःख जताते हुए कहा कि बहोड़ापुर क्षेत्र में लगी भीषण आग में 8 दुकानों के जलने की घटना से मन व्यथित है। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों के प्रति संवेदना रखती है।

ऊर्जा मंत्री ने घटना स्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और प्रभावित व्यापारियों से मुलाकात की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में सरकार आपके साथ खड़ी है। आपका जो नुकसान हुआ वह अपूरणीय है, लेकिन सरकार आपकी हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। पुनर्निर्माण और पुनर्वास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। विपदा की इस घड़ी में हम हर स्तर पर आपके साथ हैं ।

Related posts

लवकुशनगर नगर परिषद को सीएम हेल्पलाइन निराकरण में ए ग्रेड, 100% वेटेज स्कोर हासिल

khabarsamayper

मध्यप्रदेश की बेटी त्रिशा तावड़े ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया प्रदेश का गौरव

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को नवरात्रि के छठे दिन दतिया स्थित पीताम्बरा माई के दर्शन करेंगे।

khabarsamayper

Leave a Comment