Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतिष्ठित चैंपियन ट्रॉफी-2025 में भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार विजय पर हार्दिक बधाई दी है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतिष्ठित चैंपियन ट्रॉफी-2025 में भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार विजय पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने संपूर्ण टीम ने गजब का क्रिकेट खेला है। भारतीय टीम सर्वश्रेष्ठ है। फाइनल मुकाबला बहुत रोचक और रोमांचक था, लेकिन हमारे धुरंधर बल्लेबाज और सभी खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया और जीतने के लिए पूरी जान लगा दी। भारतीय खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारत को विजय श्री दिलवाने में सफल रहे। पूरा देश इस उपलब्धि पर गौरवान्वित है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समस्त राष्ट्रवासियों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह और भी हर्ष और गर्व की बात है कि भारत ने तीन बार चैंपियन ट्रॉफी जीत कर इतिहास रचा है। दो बार स्वतंत्र रूप से और एक बार संयुक्त रूप से भारत ने यह स्पर्धा जीती है। इस तरह भारत दुनिया का एक मात्र देश है जिसे तीन बार चैम्पियन ट्रॉफी में विजय मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा सहित सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने न्यूजीलैंड के दो महत्वपूर्ण विकेट लेकर हमारी सफलता के मार्ग को आसान किया। अन्य गेंदबाज भी बहुत अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहे। इस तरह टीम भावना ने भारत को यह महत्वपूर्ण जीत दिलवाई।

Related posts

500 रुपये में कागज का सिलेंडर भी नहीं आता —

khabarsamayper

वरात्रि पर 50वर्षीय माँ ने ममतामयी रक्तदान कर पुत्र को दिया जीवनदान।

khabarsamayper

ग्वालियर के 23 सरकारी अस्पतालों में एक साथ लगाई गई एचआरपी क्लीनिक

khabarsamayper

Leave a Comment