Breaking News

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने उप नगर ग्वालियर में किया विकास कार्यों का लोकार्पण

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने रविवार को उप नगर ग्वालियर के वार्ड 2 में 60 हार्सपावर मोटर का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने ग्वालियर को स्वच्छ, सुन्दर, प्रदूषण मुक्त और नशा मुक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि आपका यह सेवक आप सभी के मान सम्मान में किसी तरह की कोर कसर नहीं छोड़ेगा।

इस मौके पर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा हमारा ग्वालियर बदल रहा है, अब ग्वालियर को स्वच्छता में नम्बर वन बनाना है। उन्होंने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद और सहयोग के कारण ग्वालियर की तकदीर और तस्वीर बदली है और वह समय अब दूर नहीं है, जब ग्वालियर का नाम पूरे सम्मान के साथ विकसित शहरों की श्रेणी में लिया जाएगा।

इस दौरान ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर उप नगर के वार्ड 2 में 22 लाख की लागत से सत्यनारायण की टेकरी पर 60 हॉर्स पावर मोटर का लोकार्पण करते हुए कहा कि इस परियोजना के माध्यम से सत्यनारायण टेकरी पहाड़ी पर पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, जिससे क्षेत्रवासियों को जल सुविधा में सुधार होगा।

इस अवसर पर प्रशासन, नगर निगम, विद्युत वितरण कंपनी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

सटई रोड स्टेशनरी दुकान चोरी का खुलासा: सिविल लाइन पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार

khabarsamayper

छतरपुर में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 720 लीटर बरामद

khabarsamayper

बमीठा पुलिस का कमाल: रात में खोया मासूम 1 घंटे में मिला, परिवार को सौंपा गया सुरक्षित

khabarsamayper

Leave a Comment