Breaking News

वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रस्तावित आय 24224.66 लाख एवं व्यय 24430.73 लाख का प्रावधान किया गया है।

ग्वालियर विकास प्राधिकरण का वित्त्तीय वर्ष 2025-26 के प्रस्तावित बजट में आय 24224.66 लाख एवं व्यय 24430.73 लाख का अनुमोदन प्राधिकरण की संचालक मंडल की बैठक में किया गया है। इसके साथ ही प्राधिकरण की दो नई योजनाओं को भी मंजूरी प्रदान की गई है। संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री की अध्यक्षता में आयोजित संचालक मण्डल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

ग्वालियर विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल की बैठक गुरुवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में बजट अनुमोदन के साथ-साथ नई योजनाओं की मंजूरी और विकास प्राधिकरण के विभिन्न कार्यों के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नरोत्तम भार्गव, नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर श्री विजय राज सहित संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश, अधीक्षण यंत्री लोक निर्माण विभाग, अधीक्षण यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, अधीक्षण यंत्री एमपीईबी, वन विभाग एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

संचालक मंडल की बैठक में बताया गया कि ग्वालियर विकास प्राधिकरण में वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रस्तावित बजट में आय रूपए 22311.51 के विरूद्ध रूपए 3844.20 आय प्राप्त हुई है एवं प्रस्तावित व्यय रूपए 16534.47 लाख के विरूद्ध 3615.96 लाख का व्यय हुआ है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रस्तावित आय 24224.66 लाख एवं व्यय 24430.73 लाख का प्रावधान किया गया है। बैठक में ग्वालियर विकास प्राधिकरण ग्वालियर मास्टर प्लान 2035 में प्रस्तावित 60 मीटर चौड़े एवं 18 मीटर मार्ग के आसपास रुद्रपुरा में योजना विकसित करने का प्रस्ताव एवं ग्वालियर विकास प्राधिकरण मास्टर प्लान 2035 में प्रस्तावित 18 मीटर चौड़े मार्ग के आसपास बड़ागांव में नगर विकास की योजना को मंजूरी प्रदान की गई है। बैठक में प्राधिकरण की निम्न योजनाओं के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई।

Related posts

जन भागीदारी के महाकुंभ में 36 लाख नागरिकों ने की सहभागिता

khabarsamayper

सरिया से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी —

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेन्स द्वारा ग्वालियर संभाग के कमिश्नर, आईजी सहित वरिष्ठ अधिकारियों और कलेक्टर, एसपी अशोक नगर से चर्चा कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आगामी 11 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं गरिमामयपूर्वक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इसके पहले गत 4 अप्रैल को श्री आनंदपुर धाम पहुंचकर प्रधानमंत्री श्री मोदी की यात्रा की तैयारियों को लेकर किये गये प्रबंधों का अवलोकन कर चुके हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी आगामी 11 अप्रैल को मध्यप्रदेश आएंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी अशोक नगर जिले के श्री आनंदपुर धाम में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी श्री परमहंस अद्वैत मत के प्रमुख गुरू महाराज, महात्मा शब्द प्रेमानंद जी और अन्य संतगण से भेंट कर श्री आनंदपुर धाम के सेवा प्रकल्पों की जानकारी लेंगे। धाम में वैशाखी मेले में लगभग 20 हजार श्रद्धालु भागीदारी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में कार्यक्रम के स्वरूप और अन्य तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की यात्रा के लिए सभी जरूरी प्रबंध कर लिए गए हैं। बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश के प्रमुख धार्मिक, आध्यात्मिक और सेवा संस्थानों में से एक अशोकनगर के श्री आनंदपुर धाम में प्रतिवर्ष वैशाखी पर वार्षिक मेला लगता है। इस समागम में धाम से जुड़े हजारों देशी-विदेशी अनुयायी पधारते हैं। इस वर्ष प्रधानमंत्री श्री मोदी के आगमन से यह मेला अविस्मरणीय बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री आनंदपुर धाम जैसे स्थान आस्था के केंद्र होने के साथ ही धार्मिक, आध्यात्मिक पर्यटन के भी बड़े केंद्र हैं। इसे जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों को एक बार जरूर देखना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री मोदी आनंद सरोवर में पुष्प करेंगे अर्पित प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री श्री मोदी श्री आनंदपुर धाम परिसर स्थित आनंद सरोवर में पुष्प अर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी को इस धाम में होने वाली भक्ति और ज्ञान से जुड़ी गतिविधियों के साथ ही संचालित सेवा कार्यों की भी जानकारी दी जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री श्री मोदी श्री आनंदपुर सत्संग आश्रम परिसर स्थित चारों मंदिरों को देखेंगे। वे विशाल सत्संग हॉल में मंचीय कार्यक्रम में वैशाखी के वार्षिक मेला आयोजन में नागरिकों और इस धाम से जुड़े देश-विदेश के अनुयायियों को संबोधित करेंगे। वे लंगर में प्रसाद भी ग्रहण करेंगे।

khabarsamayper

Leave a Comment