Breaking News

शिल्प बाजार परिसर में 29 मार्च तक चलेगा पुस्तक मेला

पहले ही दिन उत्साह के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों के साथ खरीददारी करने पहुँचे

शिल्प बाजार परिसर में 29 मार्च तक चलेगा पुस्तक मेला

जरूरतमंद बच्चों के लिये उत्साहपूर्वक पुस्तकें दान करने आ रहे हैं शहरवासी

आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के लिये सरकार का महत्व सबसे ज्यादा होता है। इसलिए सरकार की जिम्मेदारी है कि आम परिवार तक शिक्षा की रोशनी और योजनाओं की आसान पहुँच हो। खुशी की बात है इसी भाव के साथ ग्वालियर जिला प्रशासन द्वारा पुस्तक मेले के रूप में सराहनीय नवाचार किया है। यह बात विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने पुस्तक मेला के उदघाटन कार्यक्रम में कही। उन्होंने उद्यानिकी एवं सामाजिक न्याय मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, महापौर डॉ. शोभा सिकरवार, नगर निगम सभापति श्री मनोज तोमर व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया के साथ फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलन कर पुस्तक मेले का उदघाटन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप स्कूली बच्चों को उचित दाम पर और एक ही परिसर में सुविधाजनक तरीके से किताबें, ड्रेस व स्टेशनरी उपलब्ध कराने के लिये मेला स्थित शिल्प बाजार (दस्तकारी हाट बाजार) में जिला प्रशासन द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से पुस्तक मेला लगाया गया है। शनिवार 22 मार्च से शुरू हुआ यह पुस्तक मेला 29 मार्च तक चलेगा। मेले के पहले ही दिन अभिभावकों व बच्चों में किताबें, यूनीफार्म व स्टेशनरी खरीदने के प्रति काफी उत्साह नजर आया। जहाँ अतिरिक्त डिस्काउंट मिलने से अभिभावक खुश थे, वहीं अच्छी बिक्री से दुकानदार भी खुश नजर आए। पुस्तक मेले में पेड फूड जोन भी लगा है। साथ ही राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा भी अपने उत्पादों के काउण्टर लगाए गए हैं।

विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने कहा प्रसन्नता की बात है कि पुस्तक मेले में खरीदी पर अतिरिक्त छूट मिल रही है, इससे अभिभावकों को फायदा पहुँच रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व स्वास्थ्य ऐसे क्षेत्र हैं जिसमें केवल सरकार के प्रयास पर्याप्त नहीं हैं। इसमें निजी क्षेत्र की भागीदारी भी जरूरी है। निजी क्षेत्र के योगदान से तेजी से शिक्षा का लोकव्यापीकरण हुआ है। पर समय के साथ पाठ्य सामग्री व यूनीफॉर्म इत्यादि की खरीदी को लेकर भ्रांतियां व विकृतियां भी पनपी हैं। पुस्तक मेलों से इस प्रकार की भ्रांतियों व विकृतियां दूर होंगीं।

श्री तोमर ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिये पुरानी पुस्तकें दान में लेने के लिये पुस्तक मेले में बनाए गए बुक बैंक की सराहना विशेष तौर पर की। साथ ही आह्वान किया कि सोशल मीडिया पलेटफॉर्म पर सभी लोग बुक बैंक में अपने बच्चों की पुरानी पुस्तकें दान करने के लिये जिलेवासियों से अपील करें।

सामाजिक न्याय मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि सरकार इस बात के लिये कृत संकल्पित है कि आम आदमी को अच्छी व्यवस्था के साथ सभी प्रकार की सुविधायें मिलें। उसी क्रम में ग्वालियर जिला प्रशासन ने पुस्तक मेले के रूप में अनूठा मेला लगाया है। यहाँ पर किसी एक दुकान से पुस्तकें, ड्रेस व स्टेशनरी खरीदने की बाध्यता नहीं है। अभिभावक अपनी पसंद से और छूट प्राप्त कर खरीदी की सकते हैं। उन्होंने पुस्तक मेले के रूप में ग्वालियर जिले में हुए नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में ऐसे पुस्तक मेले लगाए जाने चाहिए। श्री कुशवाह ने कहा कि प्रदेश भर में पुस्तक मेले लगाने के लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आग्रह करेंगे।

श्रीमती रुचिका चौहान ने पुस्तक मेले की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप पुस्तक मेले की रूपरेखा तैयार की गई है। जिसके तहत निजी स्कूलों व पुस्तक विक्रेताओं से अलग-अलग बैठक कर चर्चाएं की गईं और इसके बाद यह मेला लगाया गया है। मेले में सभी तरह के डिस्काउंट के अलावा पुस्तक विक्रेताओं द्वारा अलग से छूट दी जा रही है। एक ही परिसर में पाठ्य सामग्री व यूनीफॉर्म मिल जाने से अभिभावकों को काफी सुविधा महसूस हो रही है।

फीता काटकर पुस्तक मेले का उदघाटन करने के बाद विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर व मंत्री श्री कुशवाह सहित सभी अतिथिगणों ने पुस्तक मेले की विभिन्न दुकानों का अवलोकन किया। साथ ही दुकानदारों व बच्चों के लिये पुस्तकें खरीदने आए अभिभावकों से चर्चा की और उन्हें मेले की शुभकामनायें दीं।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविंद सक्सेना, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह, जिला पंचायत के सीईओ श्री विवेक कुमार, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय एवं अपर कलेक्टर श्री टी एन सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

दानवीरों का किया सम्मान

पुस्तक मेले में पुरानी पुस्तकें प्राप्त करने के लिये कक्षावार अलग-अलग काउण्टर बनाए गए हैं। शहरवासी उत्साह के साथ अपने बच्चों की पिछली कक्षाओं की पुस्तकें दान में देने के लिये आगे आ रहे हैं। दान में प्राप्त हुईं पुस्तकों को जिला प्रशासन द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को उपलब्ध कराई जायेंगीं। विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह सहित अन्य अतिथियों ने पुस्तक मेले के उदघाटन कार्यक्रम में पुस्तक दान करने वाले अभिभावकों व उनके बच्चों को जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र सौंपकर प्रतीक स्वरूप सम्मानित किया। इनमें डॉ. आदित्य कुमार व उनकी बिटिया कु. पावन निधि तथा श्री अमित कुमार पुरोहित व उनका बेटा अथर्व पुरोहित एवं मनोज कुमार व उनका बेटा रियान पथिक शामिल हैं।

स्वच्छता की शपथ भी दिलाई

विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने पुस्तक मेले के उदघाटन कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधिगण, दुकानदारों, अभिभावकों व बच्चों को अपने शहर को स्वच्छ रखने के लिये स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि घर का कचरा सड़क पर न फेंककर नगर निगम के कचरा वाहन में डालें। साथ ही सूखे व गीले कचरे के लिये घर में अलग-अलग डस्टबिन रखें।

सांसद श्री कुशवाह ने भी किया पुस्तक मेले का अवलोकन

सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने भी शनिवार को पुस्तक मेले का अवलोकन किया। श्री कुशवाह मेले में लगी किताबों व स्टेशनरी की विभिन्न दुकानों पर पहुँचे। साथ ही फूड सेक्टर में पानीपूरी का आनंद भी लिया। उन्होंने पुस्तक मेला लगाने के लिये जिला प्रशासन की सराहना की।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि झाबुआ में एक साथ लगभग दो हजार जोड़ों के सामूहिक विवाह में शामिल होने का आनंद अदभुत और अविस्मरणीय है। उन्होंने नव-विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए सभी के मंगलमय और सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मनुष्य जीवन के 16 संस्कारों में से पाणिग्रहण संस्कार गृहस्थ जीवन में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण संस्कार है। इसमें 7 फेरों से 7 वचनों को पूरा कर सात जन्मों तक बंधन में बंधते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन में शामिल जोड़ों को विवाह और निकाह की बधाई देते हुए सभी के जीवन में खुशियों की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव झाबुआ में सामुहिक विवाह समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्मेलन में 11 जोड़ों को प्रतीकात्मक रूप से 49-49 हजार की राशि के चेक भी प्रदान किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झाबुआ जिले के निवासियों को सौगात देते हुए कहा कि राणापुर क्षेत्र में पेयजल एवं सिंचाई की समस्या के निराकरण के लिए भांडाखेड़ा बैराज, नागन खेड़ी, गलती, छायण, झालरवा, बुदाशाला और कल्लीपुरा में बैराज बनाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से संबद्ध झाबुआ में मेडिकल कॉलेज भी बनाया जायेगा। झाबुआ के विकास के लिये सभी कार्य किये जायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के विकास में सभी वर्गों का विकास समाहित है। किसी भी वर्ग को विकास की दौड़ में पीछे नहीं रहने दिया जायेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुरूप सबका साथ लेकर सबका विकास किया जायेगा, जिसमें सबके प्रयास और सबका विश्वास शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों के सशक्तिकरण के लिये राशि प्रदान की जा रही है। किसानों का गेहूँ 2600 रूपये प्रति क्विंटल की दर से उपार्जित किया जा रहा है। धान उत्पादक किसानों को प्रति हेक्टेयर 4 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिये जा रहे हैं। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्कूटी और लेपटॉप प्रदाय किये जा रहे हैं। लाड़ली बहनों को प्रतिमाह मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि प्रदान की जा रही है। प्रदेश में बेटियों को सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है। प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग डॉ. कुँवर विजय शाह ने कहा कि झाबुआ में आयोजित लगभग 2000 जोड़ों के सामूहिक विवाह में सम्मिलित होकर मन आनंदित हो गया हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि जिले के लिए सौभाग्य है कि इतना विशाल विवाह समारोह आयोजित हुआ और जिसमें स्वयं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आकर बहनों को आशीर्वाद प्रदान किया। पारंपरिक रूप से स्वागत मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मंत्री सुश्री भूरिया ने जनजातीय परम्परा के अनुरूप जनजातीय जैकेट “झूलड़ी” पहनाकर, साफा बांधकर एवं तीर कमान भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्यापूजन किया। प्रदर्शनी का अवलोकन मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। महिला एवं बाल विकास विभाग कुपोषण मुक्त झाबुआ के तहत मोटी आई कैम्पैन, मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन गलसन माला, गुड्डा गुड्डी, तीर कमान, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण विभाग के अंतर्गत जिले में उत्पादित टमाटर एवं टमाटर से बने उत्पाद जैसे टमाटर पाउडर, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग श्री अन्न फसल एवं जैविक उत्पाद, नगर पालिका परिषद झाबुआ द्वारा वेस्ट टु वेल्थ प्रोजेक्ट अंतर्गत तैयार किये गये डस्टबिन एवं गमले प्रदर्शित किये गये। सम्मेलन में अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान, सांसद श्रीमती अनिता चौहान, संभागायुक्त इंदौर श्री दीपक सिंह, आईजी श्री अनुराग, झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना, पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों उपस्थित रहे।

khabarsamayper

शुक्रवार को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक और जहां लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा था वहीं दूसरी ओर छतरपुर के बसारी के नजदीक बागेश्वर धाम के पास जंगल में भीषण आग लग गई

khabarsamayper

30 हजार एकड़ भूमि पर होंगे उद्यान विकसित – उद्यान विकास का मिलेगा प्रशिक्षण प्रदेश की 100 नदियों के उद्गम स्थलों की 10-10 एकड़ भूमि पर होगा पौधरोपण

khabarsamayper

Leave a Comment