Breaking News

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार ने सोमवार को पुस्तक मेले का निरीक्षण किया ।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार ने सोमवार को पुस्तक मेले का निरीक्षण किया । पुस्तक मेले में उन्होंने कंट्रोल रूम, पूछताछ केंद्र, बुक बैंक, फीडबैक स्टॉल, बुक स्टॉल व फूड स्टॉल देखे एवं दुकानदारों से चर्चा की और मेले में आए अभिभावकों से भी बातचीत की। इस मौके पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

तीसरे दिन भी पुस्तक मेले में बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों के साथ पहुँचे। उन्होंने विशेष छूट प्राप्त कर किताबों, यूनीफॉर्म व स्टेशनरी की जमकर खरीददारी की। साथ ही मेले के फूड स्टॉल में चाट, सॉफ्टी व आइसक्रीम का आनंद भी लिया। एक ही परिसर में सुविधाजनक तरीके से पाठ्य सामग्री व स्कूल ड्रेस मिल जाने से बच्चे व उनके अभिभावक गदगद नजर आए और खरीददारी के बाद पुस्तक मेला लगाने के लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए अपने घर लौटे।

ज्ञात हो आकाशवाणी – मेला रोड पर सूर्य नमस्कार तिराहे के समीप स्थित शिल्प बाजार में पुस्तक मेला लगाया गया है। यह मेला 29 मार्च तक जारी रहेगा। पुस्तक मेले में किताबें, ड्रेस व स्टेशनरी की खरीदी पर दुकानदारों द्वारा सभी तरह के डिस्काउंट के अलावा अतिरिक्त छूट दी जा रही है।

जरूरतमंद बच्चों के लिये लाइन में लगकर पुस्तकें दान कर रहे हैं अभिभावक

शिल्प बाजार में लगे पुस्तक मेले में प्रवेश करते ही दांई ओर बुक बैंक सेक्टर बनाया गया है। शहरवासी यहाँ कक्षावार बने काउण्टर पर अपने बच्चों की पिछली कक्षाओं की पुस्तकें लाइन में लगकर दान कर रहे हैं। बुक बैंक में जमा हो रहीं पुस्तकें जिला प्रशासन द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को उपलब्ध कराई जायेंगीं

Related posts

बांस शिल्पकार समाज संयुक्त मोर्चा ने विशाल जनसभा एवं अक्रोश धरना-प्रदर्शन कर किया बिरोध प्रदर्शन। फिर गुंजा बागेश्वर थम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री महाराज की गिरफ्तारी का स्वर।

khabarsamayper

PVTG समुदायों के घरों में पहुंचेगी बिजली — भारिया, बैगा और सहरिया परिवारों के विद्युतीकरण के लिए 78.94 करोड़ की स्वीकृति

khabarsamayper

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने जारी किया आदेश जिले में खाद्य पदार्थों व रसोई गैस इत्यादि का पर्याप्त भण्डारण

khabarsamayper

Leave a Comment