Breaking News

आरओबी की सुविधा जल्द से जल्द शहरवासियों सहित जिले की जनता को मिल सके इस उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ यादव के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विवेकानंद नीडम के समीप नव निर्मित आरओबी ( रेलवे ओवर ब्रिज) 8 अप्रैल को जनता को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही इस आरओबी से विधिवत आवागमन शुरू हो जाएगा।

इस आरओबी की सुविधा जल्द से जल्द शहरवासियों सहित जिले की जनता को मिल सके इस उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ यादव के निर्देश पर आरओबी पर विद्युतीकरण सहित रोशनी के लिए पोल व रेडियम लगाना, रोड फर्शनिंग एवं मानकों के अनुरूप सुगम यातायात के लिए शेष काम युद्ध स्तर पर पूरे किए जा रहे हैं। यह आरओबी शुरू होने पर लश्कर, कम्पू, आमखो इत्यादि क्षेत्र के निवासी नाका चंद्रबदनी से विवेकानंद नीडम होते हुए कलेक्ट्रेट पहुँच सकेंगे। साथ ही आगरा-झाँसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीधे जा सकेंगे। इससे समय की बचत के साथ दूरी भी कम तय करनी पड़ेगी।

Related posts

डिजिटल इंडिया लैंड रिकार्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम के तहत “नक्शा”(“NAKSHA” National Geospatial Knowledge-based Land Survey of Urban Habitations) कार्यक्रम शुरू किया है।

khabarsamayper

लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह के निर्देशन में लोक निर्माण विभाग की राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 17 जनवरी को किया जाएगा।

khabarsamayper

दामाद पर आया सास का दिल! कानपुर देहात में बेटी के पति से कोर्ट मैरिज, वीडियो वायरल

khabarsamayper

Leave a Comment