Breaking News

मुरैना के पोरसा कस्बे में दो युवकों को रात में पकड़कर बेहरमी से मारपीट की गई।

पोरसा कस्बे के सेंथरा अहीर गांव में दो युवकों की हाथ पैर बांधकर बेहरमी से मारपीट की गई। पीड़ितों का कहना है कि शुक्रवार की रात को आरोपितों ने उन्हें पकड़ा और घर में बंदकर लाठियों से बुरी तरह पीटा। शनिवार की दोपहर 12 बजे तक उनके साथ मारपीट की गई।इसके बाद उन्हें छोड़ा गया। इस मामले का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित पोरसा थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने एक युवक की फरियाद पर सिर्फ एनसीआर(नॉन कॉग्निजेबल रिपोर्ट) ही लिखी है, वहीं दूसरे युवक की मारपीट का इसमें जिक्र भी नहीं किया गया है।

आरोप है कि उन्होंने एक लड़की से बात की थी। पुलिस ने एक युवक की फरियाद पर एनसीआर दर्ज की है, लेकिन दूसरे युवक की मारपीट का जिक्र नहीं किया गया है। इस मामले का वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक लेनरोड अंबाह निवासी संदीप जाटव उम्र 18 साल अपने भांजे आकाश जाटव के साथ सेंथरा अहीर गांव में गत चार अप्रैल को अपने एक दोस्त केयहां गए थे, इसी बीच रात साढ़े 11 बजे वह गांव के रामहरि जाटव के घर के बाहर पहुंचे।

यहां रामहरि व उसके दो स्वजन ने उन्हें पकड़ लिया और किसी रिश्तेदार लड़की से संदीप की बात करने का आरोप लगाकर उनकी मारपीट शुरू कर दी। संदीप के मुताबिक उसके पकड़कर घर में बांधकर दोनों की रामहरि, भूपेंद्र व रवि जाटव की हाथ पैर बांधकर लाठियों से मारपीट की गई।संदीप ने बताया कि पूरी रात उनकी मारपीट की गई, इसके बाद शनिवार की दोपहर भी उनकी बांधकर मारपीट की गई। इसके बाद उन्हें छोड़ा। जिसके बाद वह पोरसा थाने पहुंचे। जहां उनकी एनसीआर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

आरोपितों ने इसका एक वीडियो भी बनाया, जिसे वायरल किया गया है, जिसमें दोनों युवकों के हाथ पैर बांधकर पीटा जा रहा है। संदीप के पूरे शरीर पर अनगिनत चोटों के निशान है। खासबात यह है कि जो एनसीआर रिपोर्ट दर्ज की गई है, उसमें सिर्फ संदीप की मारपीट का ही जिक्र है, जबकि जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें आकाश की भी हाथ पैर बांधकर मारपीट की गई है।

Related posts

नवसारी में सनसनी: लिव-इन पार्टनर पर दो नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म का आरोप, दोनों गर्भवती

khabarsamayper

पति ने मांगा खाना तो पत्नी ने चाकू से कर दिया हमला, लहुलुहान छोड़कर मायके भागी

khabarsamayper

केन-बेतवा परियोजना: ग्राम पाठापुर के 10 परिवारों ने नए आवास में किया गृह प्रवेश

khabarsamayper

Leave a Comment