Breaking News

ग्वालियर जिले के स्व-सहायता समूहों में संगठित दीदियों के हाथों से बने उत्पाद अब केवल हाट बाजार तक ही सीमित नहीं रहे हैं। बड़े-बड़े मॉल में भी स्व-सहायता समूहों को अपने उत्पादों की बिक्री का अवसर मिल रहा है।

जिले के स्व-सहायता समूहों में संगठित दीदियों के हाथों से बने उत्पाद अब केवल हाट बाजार तक ही सीमित नहीं रहे हैं। बड़े-बड़े मॉल में भी स्व-सहायता समूहों को अपने उत्पादों की बिक्री का अवसर मिल रहा है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार की पहल पर दीनदयाल सिटी मॉल में जिले में मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए उत्पादों का बिक्री सह प्रदर्शन किया गया।

दीनदयाल मॉल में जय राम लला स्वयं सहायता समूह कुलैथ द्वारा आचार, बड़ी, चिप्स, मूंग दाल बड़ी, पापड़ व आजीविका हनी का काउण्टर लगाया गया है। इसी प्रकार प्रोड्यूसर ग्रुप उदयपुर द्वारा शहद व जय माता दी स्वयं सहायता समूह द्वारा सभी प्रकार के मसाले, महामाया स्वयं सहायता समूह द्वारा घी एवं गोबर के उत्पाद बिक्री के लिये रखे गए हैंl इन समूहों का प्रतिनिधित्व क्रमशः श्रीमती वर्षा, सुधा,श्रीमती फूलकली, श्रीमती सुनीता द्वारा किया गया l

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस श्री शर्मा ने की सौजन्य भेंट

khabarsamayper

ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 50 लाख रुपए से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि देगी।

khabarsamayper

शुक्रवार को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक और जहां लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा था वहीं दूसरी ओर छतरपुर के बसारी के नजदीक बागेश्वर धाम के पास जंगल में भीषण आग लग गई

khabarsamayper

Leave a Comment