Breaking News

केंद्र सरकार के नेशनल कॅरियर सर्विस सेंटर द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के युवाओं से व्यवसायिक प्रशिक्षण हेतु 15 जून तक आवेदन

केंद्र सरकार के नेशनल कॅरियर सर्विस सेंटर द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के युवाओं से व्यवसायिक प्रशिक्षण हेतु 15 जून तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के युवाओं को व्यवसायिक प्रशिक्षण एक जुलाई से प्रदान किया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी पीएसएम कॉलेज परिसर के कक्ष क्रमांक 21-22 में स्थित नेशनल कॅरियर सर्विस सेंटर फॉर एससी एसटी के कार्यालय से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर इसी कार्यालय में 15 जून तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

उप प्रादेशिक रोजगार अधिकारी नेशनल करियर सर्विस सेंटर फॉर एससी एसटी के मुताबिक प्रशिक्षण निःशुल्क होगा। प्रशिक्षण में अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर “ओ” लेवल एक वर्षीय सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण और “ओ” लेवल कम्प्यूटर हार्डवेयर मेंटेनेंस प्रशिक्षण (सीएचएम) के प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी का कक्षा बारहवीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही पारिवार की वार्षिक आय तीन रूपए लाख या इससे कम होनी चाहिए। उप प्रादेशिक रोजगार अधिकारी के मुताबिक पाठयक्रम अवधि के दौरान अभ्यर्थी को प्रतिमाह एक हजार रुपए का स्टाईपण्ड भी दिया जायेगा।

Related posts

छतरपुर,नगर पालिका में डीजल चोरी करने वाले तीन कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज,कचरा कलेक्शन वाहनों से चोरी करते थे

khabarsamayper

जल संरक्षण की दिशा में जल गंगा संवर्धन अभियान मध्यप्रदेश सरकार की महत्त्वपूर्ण पहल

khabarsamayper

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।

khabarsamayper

Leave a Comment