Breaking News

मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड की 196 वीं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में बुधवार को ऊर्जा विकास निगम के मुख्यालय में उक्त निर्देश दिये

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री एवं ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष श्री राकेश शुक्ला ने विभागीय सभी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को देने के निर्देश दिये है। मंत्री श्री शुक्ला ने मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड की 196 वीं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में बुधवार को ऊर्जा विकास निगम के मुख्यालय में उक्त निर्देश दिये।

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ला ने प्रदेश के किसानों के लिए सौर ऊर्जा आधारित पीएम कुसुम “ए” और “सी”योजना के साथ प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा के बाद स्वीकृति प्रदान की।

बैठक में अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव, ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध संचालक अमनवीर सिंह बैंस सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

ग्रामों में रेवेन्यू कैंप का आयोजन कर राजस्व प्रकरणों का मौके पर निराकरण करें : कलेक्टर

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वृंदावन के कण-कण में कृष्ण और रज-रज में राधे रानी का वास है

khabarsamayper

केरल में 73.69% मतदान के साथ बना नया रिकॉर्ड, चुनाव आयुक्त बोले—1995 के बाद सबसे बड़ी भागीदारी

khabarsamayper

Leave a Comment