Breaking News

शुक्रवार 13 जून को होने वाले अपने सभी कार्यक्रम निरस्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विमान दुर्घटना में दिवंगतों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शुक्रवार 13 जून को होने वाले अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिये हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुर्घटना से मैं हताश हूँ और पूरा देश भी दुखी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दु:ख इस घड़ी में परमात्मा से सभी नागरिकों को संबल प्रदान करने की कामना भी की है।

Related posts

अनुगूंज कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव — उभरती प्रतिभाओं को मिला सशक्त मंच, सरकारी स्कूलों में नवाचार जारी रहेगा

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शानदार नाट्य प्रस्तुति के लिए कलाकार दल को बधाई दी।

khabarsamayper

धार में ब्लैकमेलिंग के आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस, बेल्ट से पिटाई का वीडियो वायरल

khabarsamayper

Leave a Comment