Breaking News

लोक निर्माण विभाग के आठ इंजीनियर्स के खिलाफ कार्रवाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐशबाग आरओबी के निर्माण में हुई गंभीर लापरवाही के मामले में संज्ञान लेकर जांच के आदेश दिए थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर लोक निर्माण विभाग के आठ इंजीनियर्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें दो मुख्य अभियंता (चीफ इंजीनियर) श्री जी.पी. वर्मा और श्री संजय खांडे, दो कार्यपालन यंत्री श्री जावेद शकील और श्रीमती शबाना रज्जाक (डिजाइन), एक सहायक यंत्री श्री शानुल सक्सेना (डिजाइन),अनुभागीय अधिकारी श्री रवि शुक्ला तथा उपयंत्री श्री उमाशंकर मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

वहीं, एक सेवानिवृत्त अधीक्षण यंत्री श्री एम.पी. सिंह के विरुद्ध विभागीय जांच प्रारंभ की जाएगी।

इसी के साथ आरओबी का त्रुटिपूर्ण डिज़ाइन प्रस्तुत करने पर निर्माण एजेंसी एवं डिज़ाइन कंसल्टेंट — दोनों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।

Related posts

छतरपुर मारेगा शतक, आओ चलें मतदान की ओर मानव श्रृंखला बनाकर शत-प्रतिशत मतदान का लिया संकल्प

khabarsamayper

नौगांव में 55 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, जांच जारी

khabarsamayper

सीसीआई ने अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड द्वारा द इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी दी

khabarsamayper

Leave a Comment