Breaking News

छतरपुर के उतावली गांव में दर्दनाक हादसा – तीन मासूम भाई-बहनों की तालाब में डूबने से मौत

छतरपुर जिले के बिजावर क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। उतावली गांव के घुवाऊ तालाब में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।

मृतकों में हरि सिंह उम्र 12 वर्ष, विनीता उम्र 10 वर्ष, और सबसे छोटा भान प्रताप मात्र 7 साल का था। तीनों रामपाल यादव के बच्चे थे और नहाने के लिए तालाब गए थे। बताया जा रहा है कि एक बच्चे के डूबने पर बाकी दो उसे बचाने कूदे, लेकिन दुर्भाग्यवश तीनों की जान चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही बिजावर विधायक राजेश ‘बबलू’ शुक्ला तुरंत अस्पताल पहुंचे और शोक-संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

गांव में मातम का माहौल है, और पूरा क्षेत्र इस हृदयविदारक घटना से गमगीन है।

Related posts

जीवाजी विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: राज्यपाल मंगुभाई पटेल बोले – शिक्षा का सार वंचितों को साथ लेकर चलना है

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश कपास उत्पादन में अग्रणी है। टेक्सटाइल उद्योग में निवेश को नई ऊँचाइयाँ देने के लिए सरकार की पहल

khabarsamayper

छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल एवं सीईओ तपस्या परिहार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया सम्मानित

khabarsamayper

Leave a Comment