Breaking News

जल भराव से पीड़ितों की परेशानियों को तत्काल दूर करें

रीवा जिले और शहर में लगातार बारिश होने से शहर के कई वार्डों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रानी तालाब क्षेत्र का भ्रमण कर जल भराव की स्थिति का जायजा लिया तथा पीड़ितों से भेंट की। उप मुख्यमंत्री ने पीड़ितों से कहा कि जल भराव की समस्या को दूर करने के लिए समुचित उपाय किए जाएंगे। नगर निगम द्वारा पीड़ितों के लिए 13 स्थानों पर राहत शिविर स्थापित कर दिए गए हैं। इनमें से चार शिविरों में वार्ड क्रमांक 40 और वार्ड क्रमांक 44 के पीड़ितों को रखा गया है। इनमें भोजन, पानी, उपचार आदि की पूरी सुविधा दी गई है। नगर निगम की टीम शहर भर में जल भराव को दूर करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। नगर निगम में भारी वर्षा और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसमें 24 घंटे अधिकारी और कर्मचारी तैनात हैं। वर्षा का जोर कम हो गया है। अब जल भराव की समस्या दूर हो जाएगी। बीहर नदी के जल स्तर में भी धीरे-धीरे कमी आ रही है। उप मुख्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को जल भराव से प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों को जल भराव की समस्या को दूर करने के लिए समुचित उपाय के निर्देश दिए।

Related posts

कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने कहा है कि पचमढ़ी सिल्क टेक पार्क को प्रोजेक्ट मोड में विकसित करने की आवश्यकता है। मंत्री श्री जायसवाल सिल्क-टेक पार्क पचमढ़ी का भ्रमण कर रहे थे

khabarsamayper

मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न हुई। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार, एडीएम श्री मिलिंद नागदेवे, सहायक कलेक्टर श्री आशीष पाटिल, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती विशा माधवानी, श्री कौशल सिंह, एसडीएम श्री अखिल राठौर एवं विभागीय जिलाधिकारी उपस्थित रहे और व्हीसी के माध्यम से जिले के अनुभागों के एसडीएम एवं तहसीलदार जुडे़ रहे। जनसुनवाई में प्राप्त 190 शिकायती आवेदनों का परीक्षण करते हुये कलेक्टर ने संबंधित विभाग को आवेदन निराकरण करने के लिए निर्देशित किया एवं समस्याओं को सुना। जनसुनवाई में शिक्षा, राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, ग्रामीण विकास, विद्युत मण्डल, स्वास्थ्य, खाद्य, आदिम जाति, श्रम, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न शिकायती आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री जैसवाल ने जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का प्रमुखता के साथ निराकरण करें।

khabarsamayper

बागेश्वर धाम सरकार से पूज्य प्रेमानंद महाराज जी की भेंट

khabarsamayper

Leave a Comment