Breaking News

अब विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरुप नई ऊंचाईयां, शैक्षणिक, प्रशासनिक और वित्तीय स्वतंत्रता, शोध, नवाचार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय को यूजीसी की श्रेणी-1 की स्वायत्तता प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस विशेष उपलब्धि के लिए उच्च शिक्षा विभाग और विश्वविद्यालय परिवार को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि निश्चित ही यह उपलब्धि प्रदेश में विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण, नवाचारयुक्त शिक्षा पहुंचाने की हमारी संकल्पना को अधिक सशक्त बनाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षकों, विद्यार्थियों और समस्त विभागीय अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह उपलब्धि शिक्षा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश मॉडल की दिशा में एक नया और महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। अब विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरुप नई ऊंचाईयां, शैक्षणिक, प्रशासनिक और वित्तीय स्वतंत्रता, शोध, नवाचार और मूल्यपरक शिक्षा में उत्तरोत्तर वृद्धि और गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचारोन्मुखी शिक्षा के लिए आत्मनिर्भरता प्राप्त होगी।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सख्त कार्यवाही: हरदा छात्रावास प्रकरण में एडिशनल एसपी, एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए

khabarsamayper

असाटी परिवार के सहयोग से 23 नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन हेतु चित्रकूट भेजा गया निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर हुआ सम्पन्न

khabarsamayper

गोयरा गांव में 19 वर्षीय बालिका का अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला शव .

khabarsamayper

Leave a Comment