Breaking News

बारिश से हुई क्षति के लिए फसलों का शीघ्र आंकलन कराकर, राहत राशि उपलब्ध कराने के निर्देश

कलेक्टर-एसपी ने रनगुंवा डैम सहित प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
जिले में भारी बारिश को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर
बारिश से हुई क्षति के लिए फसलों का शीघ्र आंकलन कराकर, राहत राशि उपलब्ध कराने के निर्देश
कलेक्टर ने किसानों को समझाईस देते हुए कहा कोई भी पेनिक स्थिति में ना रहें
डैम के नीचे स्तर के ग्रामों में बसने वाले लोग ऊंचे स्थान पर रहे
——
सोमवार को कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल और एसपी श्री अगम जैन ने अधिकारियों के साथ रनगुंवा डैम एवं प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार, तहसीलदार श्री धीरज गौतम, सीईओ राजनगर श्री राकेश शुक्ला, ईई पीडब्ल्यूडी श्री आर.एस. शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर एवं एसपी ने किसानों से वार्तालाप कर उन्हें समझाईश देते हुए कहा की कोई भी पेनिक स्थिति में ना रहें। प्रशासन उनके लिए आपात स्थिति में सुरक्षा, बचाव एवं हर संभव मदद के लिए तत्पर है। उन्होंने किसानों की बाढ़ से हुई फसलों की क्षति के लिए फसल नुकसान का आंकलन कराकर शीघ्र ही राहत राशि उपलब्ध कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को शीघ्र फसल आंकलन के निर्देश दिए।

Related posts

ग्वालियर गोलीकांड: पति अरविंद परिहार ने पत्नी नंदिनी के चेहरे पर बरसाईं गोलियां, पुलिस ने आंसू गैस छोड़कर किया काबू

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल में अब तक मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग ने 3 हजार 756 पदों पर भर्ती की है।

khabarsamayper

बजट 2024-25 में घोषित प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस) का लक्ष्य पांच वर्षों में शीर्ष 500 कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना है

khabarsamayper

Leave a Comment