Breaking News

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ई.व्ही.एम. वेयर हाउस का किया निरीक्षण

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ई.व्ही.एम. वेयर हाउस का किया निरीक्षण

छतरपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पार्थ जैसवाल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के पीछे स्थित ई.व्ही.एम. वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार, एडीएम श्री मिलिंद नागदेवे, एसडीएम श्री अखिल राठौर, कोषालय अधिकारी श्री विनोद श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री जैसवाल ने ई.व्ही.एम. मशीनों की सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीव्ही कैमरों की लगातार हो रही रिकॉर्डिंग को चेक किया। इस दौरान सुरक्षा गार्ड्स भी मुस्तैद मिले। इस आशय की रिपोर्ट भारत निर्वाचन आयोग को भेजी गई। इस दौरान निरीक्षण के संधारित रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए गए। उल्लेखनीय है कि जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रति माह ई.व्ही.एम के बंद गोदाम एवं तीन माह में गोदाम को खोलकर चेक किया जाता है।

Related posts

छतरपुर गैंगरेप कांड: CCTV में कैद हुए आरोपी, कोतवाली पुलिस ने 3 को दबोचा

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सी.जी. पॉवर के एमडी की मुलाकात, सीहोर प्लांट के लोकार्पण का दिया निमंत्रण

khabarsamayper

बदायूं में भैंस की मौत से फैली रैबीज की दहशत, 200 ग्रामीणों ने लगवाया टीका

khabarsamayper

Leave a Comment