Breaking News

ग्रामीणों के घरों, फसल, पशु एवं जन हानि का सम्पूर्ण सर्वे कर मुआवजा वितरण करें : Sagar Commissioner श्री अनिल सुचारी

ग्रामीणों के घरों, फसल, पशु एवं जन हानि का सम्पूर्ण सर्वे कर मुआवजा वितरण करें : Sagar Commissioner श्री अनिल सुचारी
कमिश्नर सागर ने छतरपुर के बाढ़ प्रभावित ग्रामों का किया निरीक्षण
ग्राम मोरवा में कमिश्नर ने ग्रामीणों को कपड़े एवं खाद्यान्य सामग्री वितरित की
निचले क्षेत्र में निवासरत लोगों को स्थाई आवासीय पट्टा देने के निर्देश
——-
कमिश्नर सागर श्री अनिल सुचारी ने रविवार को छतरपुर जिले में 18 जुलाई को अतिवृष्टि से बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र छतरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मोरवा एवं धामची का रविवार को निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल, एडीएम श्री मिलिंद नागदेवे, सहायक कलेक्टर श्री आशीष पाटिल, एसडीएम श्री अखिल राठौर, तहसीलदार, सीईओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कमिश्नर सागर श्री सुचारी ने ग्राम पंचायत मोरवा एवं ग्राम चौकीपुरवा में ग्रामीणों से चर्चा करते हुए उनके हुए नुकसान की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों से नुकसान, रुकने, खाने पीने की व्यवस्था आदि के बारे में पूछा और उनको खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। कमिश्नर ने ग्रामीणों को कपड़े एवं खाद्यान्न सामग्री भी वितरित किए। साथ ही उनकी समस्याओं को सुना और अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने गांव के गिरे हुए घरों का मौके पर निरीक्षण कर उनके नुकसान का शीघ्र आंकलन कर नियमानुसार मुआवजा देने के निर्देश दिए। साथ ही बारिश से नुकसान हुई फसलों के सर्वे उपरांत मुआवजा देने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने ग्रामीणों की मांग पर निचली जगह में बसे घरों को दूसरी आबादी वाली भूमि चिन्हित कर लोगों को स्थाई आवासीय पट्टा देने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सरकार द्वारा उनको पूर्ण मदद दी जाएगी। तदोपरांत उन्होंने पंचायत भवन में अस्थाई रूप से ग्रामीणजन की रुकने की बनाई गई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। साथ ही रुके हुए ग्रामीण जनों से चर्चा की। उन्होंने पंचायत भवन में रुकने और वहां खाने पीने आदि व्यवस्था बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए।
इसके बाद कमिश्नर ने उर्मिल नदी से प्रभावित ग्राम धामची का भी निरीक्षण किया और ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी क्षति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घरों, फसलों एवं पशु हानि सहित सभी प्रकार के नुकसान का आंकलन करें और मुआवजा वितरण की कार्यवाही करें।

Related posts

कलेक्टर के निर्देशन में 107 गुण्डों-अपराधियों के खिलाफ बॉण्ड ओवर की हुई कार्यवाही

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुंदेलखंड को फीनिक्स के पक्षी की तरह राख से निकलकर जीवित होने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यहां के वीर योद्धाओं को उनकी वीरता और अद्वितीय पराक्रम के लिये सदैव याद किया जायेगा। बुंदेलखंड के गौरवशाली व्यक्तित्व जैसे आल्हा उदल, महाराजा छत्रसाल जैसे लोगों से बुंदेलखंड गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खजुराहो के महाराजा छत्रसाल कन्वेंसन सेंटर में बागेश्वर धाम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संभावित आगमन के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा में यह बाते कहीं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम पूर्ण गरिमामय होना चाहिए इसमें किसी भी प्रकार की कोई कोर कसर नहीं रखी जायें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यहां पर पहली नदी जोड़ो परियोजना, पहला अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा एवं पहला फाइव स्टार होटल इसी बुंदेलखंड की धरती पर स्थापित हुआ। प्रधानमंत्री श्री मोदी स्वयं कैंसर हॉस्पिटल के भूमि पूजन हेतु पधार रहे हैं। यह एक ऐतिहासिक पल होगा। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यह पहला मौका होगा जहां मंदिर में अस्पताल होगा। उन्होंने सभी का धन्यवाद दिया। सांसद श्री शर्मा ने कहा कि बुंदेलखंड हरा भरा और समृद्ध शाली बनें। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के त्वरित गवर्नेंस की प्रशंसा करते हुए कहा कि बुन्देलखण्ड पर तो राजनैतिक पर्यटन तो बहुत लोगों ने किया। बुंदेलखंड की तस्वीर बदलने की परिसंवाद करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव आगे आए और उनका सहयोग रहा। इससे आज के समय में यह परिसंवाद बुंदेलखंड के लिए प्रसंगिग है। इससे बुंदेलखंड की तस्वीर बदलेगी। इस अवसर पर सांसद खजुराहो वी.डी. शर्मा, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार सहित विधायक छतरपुर श्रीमती ललिता यादव, बिजावर विधायक राजेश शुक्ला, राजनगर विधायक श्री अरविंद पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या अग्निहोत्री, पूर्व विधायक श्री उमेश शुक्ला, पूर्व विधायक श्री प्रद्युम्न सिंह लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जिले की जल सहेलियों ने की भेंट जिले की जल सहेलियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट करते हुए उनके द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री द्वारा उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम स्थल का किया भ्रमण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर श्री शास्त्री, लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का मौका मुआयना किया। उन्होंने निर्देश दिये कि समय-सीमा में बेहतर तैयारियां सुनिश्चित की जायें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाजी मंदिर में पीठाधीश्वर श्री शास्त्री के साथ पूजा अर्चना की।

khabarsamayper

बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा: पैसेंजर ट्रेन खड़ी मालगाड़ी से टकराई, 11 की मौत, 20 घायल

khabarsamayper

Leave a Comment