Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फिल्म “तन्वी द ग्रेट” का देखा विशेष प्रदर्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में फिल्म “तन्वी द ग्रेट” कर मुक्त होगी। मध्यप्रदेश शासन द्वारा ऐसी सार्थक फिल्मों को प्रोत्साहित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फिल्म अभिनेता और निर्देशक श्री अनुपम खेर के साथ मंगलवार की रात्रि भोपाल में फिल्म “तन्वी द ग्रेट” का विशेष प्रदर्शन देखा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फिल्म सिने प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि फिल्म का विषय चयन, कलाकारों का अभिनय, गीत संगीत, सभी दर्शकों का दिल जीतने योग्य रहा। यह फिल्म मानवीय संवेदनाओं और हमारे तानेबाने से संबंधित सार्थक संदेश देती है। यह फिल्म नहीं बल्कि एक सीख और एक पाठ है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भी सेना से जुड़े विषयों पर ऐसी फिल्मों को प्रोत्साहित करते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आटिज्म से प्रभावित बच्चे भी सक्षम होते हैं और वे सेना में भर्ती होने की योग्यता भी रखते हैं। यह फिल्म में बखूबी दिखाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि फिल्मकार श्री अनुपम खेर और सभी कलाकार अभिनंदन के पात्र हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डीबी मॉल स्थित सिनेमाघर परिसर में अनेक नागरिकों से भेंट और चर्चा भी की।

फिल्म के प्रदर्शन के प्रारंभ में अभिनेता और निर्देशक श्री अनुपम खेर ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। श्री खेर ने फिल्म प्रदर्शन के बाद कहा कि पिता का स्वप्न पूरा करने के लिए बेटी सभी जतन करती है। कोई व्यक्ति सबसे अलग हो सकता है लेकिन वह कमजोर नहीं होता। इस फिल्म की नायिका ने सिद्ध किया है, कि उसकी योग्यता से ही भारतीय सेना में उसका चयन होता है।

फिल्म प्रदर्शन के अवसर पर श्री हेमंत खण्डेलवाल, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोंविद सिंह राजपूत, संस्कृति, पर्यटन मंत्री श्री धर्मेंद्र लोधी, विधायक श्री भगवान दास सबनानी, समाजसेवी श्री रविन्द्र यति सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

गढ़ी मलहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

छतरपुर: मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बीएलओ सम्मानित

khabarsamayper

छतरपुर में अवैध हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार, गौरिहार पुलिस ने खेत की टपरिया से दबोचा

khabarsamayper

Leave a Comment