Breaking News

छतरपुर पुलिस ने होटलों और ढाबों पर की सघन चेकिंग, अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने का प्रयास

जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से छतरपुर पुलिस द्वारा जिले भर के होटल एवं ढाबों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने हर होटल व ढाबे की गहनता से जांच कर प्रबंधन से जुड़ी विस्तृत जानकारी एकत्र की, जिसे संबंधित थानों में विधिवत दर्ज भी किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने नियमों के अनुपालन और सुरक्षा उपायों पर भी विशेष ध्यान दिया। अधिकारियों ने जाँच की

  • ढाबा संचालन के लिए वैध लाइसेंस उपलब्ध है या नहीं
  • वहाँ कार्यरत कर्मचारियों की संख्या कितनी है
  • कर्मचारियों के नाम, पते और मोबाइल नंबर दर्ज हैं या नहीं, और उनका पुलिस सत्यापन हुआ है या नहीं
  • परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं या नहीं, वे क्रियाशील स्थिति में हैं या नहीं, और उनकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रूप से संग्रहीत की जा रही है या नहीं
  • परिसर में CCTV कैमरे लगे हैं या नहीं,

  • वे क्रियाशील स्थिति में हैं या नहीं,

  • एवं उनकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रूप से संग्रहीत की जा रही है या नहीं।

  • अभियान का एक मुख्य उद्देश्य संभावित आपराधिक गतिविधियों की पहचान करना और उन पर लगाम लगाना भी था।
    • किसी संदिग्ध व्यक्ति की मौजूदगी
    • शराब, गांजा या अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री अथवा सेवन
    • जुआ या अन्य किसी आपराधिक गतिविधि की संभावित सूचना
    • किसी संदिग्ध वस्तु की मौजूदगीलिस ने विशेष रूप से निम्नलिखित बिंदुओं की जाँच की:

      अभियान के दौरान किसी संदिग्ध व्यक्ति की मौजूदगी, शराब, गांजा या अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री अथवा सेवन, जुआ या अन्य किसी आपराधिक गतिविधि की संभावित सूचना तथा संदिग्ध वस्तु की मौजूदगी की भी जांच की गई।

      चैकिंग की पूरी जानकारी संबंधित थानों के रोजनामचे, निर्धारित रजिस्टर एवं बीट पुस्तिका में विधिवत दर्ज की गई है

Related posts

रांची में दिनभर की बारिश से जलजमाव, कांटाटोली फ्लाईओवर के नीचे Scorpio धंसी

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस द्वारा 500 से अधिक गुंडा एवं निगरानी बदमाशों, हिस्ट्रीशीटर को थाना परिसर में एकत्र कर करवाई गई परेड*

khabarsamayper

जबलपुर कलेक्‍टर श्री दीपक सक्‍सेना के निर्देशानुसार पटवारियों का उपस्थिति रजिस्‍टर संधारित करने के निर्देश

khabarsamayper

Leave a Comment