विविध

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न: स्कूल बस, हेलमेट चेकिंग और ऑटो-ई-रिक्शा स्टैंड को लेकर दिए गए निर्देश

छतरपुर, 27 जुलाई।

कलेक्टर कार्यालय के एडीएम कक्ष में शनिवार को अपर कलेक्टर श्री मिलिंद नागदेवे की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से कई महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

⚫ ब्लैक स्पॉट्स पर विशेष फोकस

यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत ने जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बसारी तिराहा प्रमुख ब्लैक स्पॉट है, जहां सर्विस रोड बनाने का प्रस्ताव है। इसी प्रकार बमीठा एनएचएआई रोड पर गढ़ा तिराहा फ्लाईओवर, अनगौर बस स्टैंड से अस्पताल तिराहे तक स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाने जैसे प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में यह भी बताया गया कि जिले में ब्लैक स्पॉट्स की संख्या में कमी आई है।

🛑 सड़क सुरक्षा को लेकर अहम निर्देश

अपर कलेक्टर नागदेवे ने स्कूल बसों की नियमित जांच एवं हेलमेट चेकिंग अभियान को लगातार जारी रखने के निर्देश आरटीओ को दिए। साथ ही उन्होंने वर्षाकाल के दौरान शहर की सड़कों पर घूम रहे गौवंश को गौशालाओं में भेजने, आकाशवाणी तिराहे पर सिग्नल, गल्ला मंडी में पार्किंग की सुविधा, छत्रसाल चौराहे का चौड़ीकरण, और ट्रांसपोर्ट नगर की मरम्मत जैसे कार्यों के लिए नगरपालिका और अन्य विभागों को निर्देशित किया।

🅿️ ऑटो-ई रिक्शा स्टैंड और हाई मास्क लाइट

शहर में ऑटो और ई-रिक्शा के लिए जल्द पार्किंग टेंडर प्रक्रिया शुरू करने तथा प्रमुख चौराहों पर हाई मास्क लाइट लगाने के निर्देश दिए गए। एनएचएआई को झांसी-खजुराहो मार्ग पर आवारा पशुओं से दुर्घटना की आशंका को देखते हुए अपनी टीम को अलर्ट करने को कहा गया।

🛠️

ईई पीडब्ल्यूडी को वर्षाकाल से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, सभी संबंधित विभागों को स्वीकृत कार्ययोजना के अनुसार त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर बलवीर रमन, ईई आरएस शुक्ला और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में लिये गए निर्णयों से जिले की यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद की जा रही है।

Related posts

हरदा जनपद अध्यक्ष के ड्राइवर की मौत मामला: आरोपी धर्मेंद्र पटेल को सजा दिलाने की मांग, कलेक्ट्रेट के बाहर बच्चे को लेकर बैठी मृतक की पत्नी

Admin

गढ़ी मलहरा पुलिस ने अवैध हथियार के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, पूर्व में चार गंभीर अपराधों में लिप्त

khabarsamayper

उर्मिल डैम व सिंहपुर बैराज का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण, संभावित बाढ़ क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश

khabarsamayper

Leave a Comment