Breaking Newsविविध

7 अज्ञात आरोपियों पर इनाम राशि बढ़ाई गई, डीआईजी ने की 20-20 हजार की घोषणा

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) श्री ललित शाक्यवार ने थाना बमीठा एवं थाना बक्सवाहा में पंजीबद्ध अपराधों में फरार अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु घोषित इनाम राशि में वृद्धि की है।

थाना बमीठा में दर्ज गंभीर अपराध प्रकरण में 5 अज्ञात आरोपी फरार हैं, वहीं थाना बक्सवाहा में 2 अज्ञात आरोपी अभी तक पकड़े नहीं जा सके हैं। इन सभी 7 आरोपियों की गिरफ्तारी, पहचान या पुख्ता सूचना देने वालों को अब प्रत्येक आरोपी पर 20-20 हजार रुपए का नगद इनाम दिया जाएगा। यह इनाम पहले घोषित राशि से बढ़ाकर किया गया है।

सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और इनाम वितरण का अंतिम निर्णय डीआईजी द्वारा लिया जाएगा। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि इन फरार आरोपियों के संबंध में कोई जानकारी हो, तो तुरंत संबंधित थाना या वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचित करें।

Related posts

नक्सल गतिविधियों के नियंत्रण में जीरो टॉलरेंस की नीति का हो पालन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

जयपुर में साइबर ठगी का खुलासा, ‘जल्द अमीर बनो’ वाली किताब ने खोला राज

khabarsamayper

अवैध शराब पर बड़ा एक्शन: छतरपुर पुलिस ने 144 लीटर शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

Leave a Comment