Breaking Newsविविध

छतरपुर बस स्टैंड परिसर में पुलिस चौकी का शुभारंभ, हेलमेट बैंक व नशा मुक्ति अभियान भी शुरू

छतरपुर नगर के बस स्टैंड परिसर में आमजन की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने नवीन पुलिस चौकी का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर नशा मुक्ति को लेकर “नशे से दूरी है जरूरी” संदेश के साथ जनजागरूकता अभियान भी चलाया गया।

पूर्व में बस स्टैंड परिसर में संचालित यातायात थाना को नवीन भवन में बिजावर नाका के पास स्थानांतरित कर दिया गया था। उसके उपरांत पुराने रिक्त भवन का नवीनीकरण कर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा इसे एक सुसज्जित पुलिस चौकी के रूप में विकसित किया गया है।

                      हेलमेट बैंक सेवा भी होगी संचालित

बस स्टैंड पुलिस चौकी में हेलमेट बैंक सेवा भी प्रारंभ की जा रही है, जो पहले छत्रसाल चौराहे पर सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। इस सेवा के अंतर्गत दोपहिया वाहन चालक जो हेलमेट भूल जाते हैं, वे वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और आधार नंबर दर्ज कर निशुल्क हेलमेट प्राप्त कर सकते हैं, और कार्य पूर्ण होने पर उसे 24 घंटे के भीतर लौटा सकते हैं।

                    “नशे को कहें ना” हस्ताक्षर अभियान

इस मौके पर “नशे को कहें ना-हस्ताक्षर अभियान” भी चलाया गया, जिसमें यात्रियों, क्षेत्रवासियों एवं पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। सभी ने नशा मुक्त समाज के निर्माण की शपथ ली और हस्ताक्षर कर इस संकल्प को सार्वजनिक समर्थन दिया।

  • बस स्टैंड क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों पर निगरानी,

  • यातायात नियंत्रण,

  • यात्रियों व आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान,

  • तथा नारी सुरक्षा के लिए सक्रिय केंद्र के रूप में कार्य करेगी।

पुलिस अधीक्षक ने चौकी भवन का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए भी निर्देश जारी किए। इस पुलिस चौकी में स्थायी पुलिस बल की तैनाती रहेगी, जिससे क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी, थाना प्रभारी कोतवाली श्री अरविंद सिंह दांगी, थाना प्रभारी यातायात बृहस्पति साकेत, नगर के गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण एवं पुलिस के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

ईव्हीएम के बाद अब पेपरलेस बूथ के माध्यम से चुनाव पर विचार

khabarsamayper

जल भराव से पीड़ितों की परेशानियों को तत्काल दूर करें

khabarsamayper

पति से विवाद के बाद महिला का खौफनाक कदम: तीन बेटियों की हत्या कर खुद लगाई फांस

khabarsamayper

Leave a Comment