Breaking News

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियाँ जोरों पर: कलेक्टर-एसपी ने की समीक्षा बैठक, सौंपे गए जिम्मेदारियाँ

छतरपुर, मध्यप्रदेश | आगामी 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को भव्य और गरिमामय ढंग से मनाने के लिए कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन, सहायक कलेक्टर श्री आशीष पाटिल, एएसपी विदिता डागर, एसडीएम श्री अखिल राठौर, डिप्टी कलेक्टर कौशल सिंह, सीएमओ माधुरी शर्मा सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शासकीय कार्यालयों में रोशनी, स्कूलों में विशेष मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, परेड ग्राउंड में मंच, बैठक, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा टीम, और यातायात व्यवस्था जैसी सभी तैयारियाँ समय पर पूर्ण की जाएं।

पुलिस लाइन छतरपुर के परेड ग्राउंड में मुख्य समारोह आयोजित होगा, जिसमें झांकियाँ, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख आकर्षण होंगे। इन आयोजनों के सुचारु संचालन हेतु निर्णायक समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में प्रत्येक अधिकारी को विशिष्ट दायित्व सौंपे गए, ताकि समारोह पूर्ण अनुशासन और गरिमा के साथ सम्पन्न हो सके।

Related posts

छतरपुर में अवैध वसूली और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, 5 मामलों में लिप्त निकला

khabarsamayper

MP में 3200 करोड़ का ग्रीन एनर्जी निवेश प्रस्ताव, CM मोहन यादव से SAEL कंपनी की मुलाकात

khabarsamayper

प्रदेश के पहले फिट इंडिया क्लब का लोकार्पण खेलो-बढ़ो अभियान का भी हुआ शुभारंभ

khabarsamayper

Leave a Comment