Breaking News

जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, सराहनीय पहल : राज्यपाल श्री पटेल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने किया बैहर में महा आरोग्य शिविर का शुभारंभ

जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, सराहनीय पहल : राज्यपाल श्री पटेल
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने किया बैहर में महा आरोग्य शिविर का शुभारंभ

भोपाल, 21 अगस्त 2025
बालाघाट जिले के जनजातीय बहुल क्षेत्र बैहर में आयोजित महा आरोग्य शिविर का शुभारंभ राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर दूरस्थ और जनजातीय इलाकों के लिए जीवनदायिनी पहल हैं, जिनसे आदिवासी समाज को बड़ा लाभ मिलेगा।

राज्यपाल ने कहा कि जनजातीय समुदाय में प्रचलित सिकल सेल रोग की रोकथाम के लिए जागरूकता और सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि विवाह से पूर्व युवाओं के सिकल सेल कार्ड का मिलान किया जाना चाहिए। यदि दोनों ही सिकल सेल के वाहक हों तो विवाह नहीं करना चाहिए।

राज्यपाल ने बताया कि केन्द्र सरकार ने वर्ष 2047 तक सिकल सेल रोग उन्मूलन का लक्ष्य तय किया है और इसके लिए 15 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि बालाघाट जिले में अब तक 4 लाख 36 हजार से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है।

योजनाओं का उल्लेख

  • विशेष पिछड़ी जनजातियों (बैगा, भारिया, सहरिया) के विकास के लिए पीएम जनमन योजना लागू।

  • धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत 80 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान।

  • महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

  • ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं को नई पहचान।

  • आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी ग्रामीण और गरीब तबकों तक पहुँच रहा है।

हितलाभ वितरण

शिविर में राज्यपाल ने

  • सिकल सेल पीड़ित युवती को दिव्यांग प्रमाण पत्र

  • ग्रामवासियों को सामुदायिक व व्यक्तिगत वन पट्टे

  • महिला समूहों को 1.06 करोड़ रुपये की चेक राशि

  • 280 वृद्धजनों को व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, छड़ी, सहायक उपकरण

  • किसानों को फसल बीमा व कृषि यंत्र अनुदान राशि वितरित की।

राज्यपाल का स्वागत बैगा नृत्य से किया गया। कार्यक्रम में जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री मृणाल मीना, पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related posts

छतरपुर जलविहार मेला में स्वच्छता और सुरक्षा के दावे फेल — सिंगल यूज़ प्लास्टिक, कीचड़ और अव्यवस्थाओं ने खोली प्रशासन की पोल

khabarsamayper

लवकुश नगर में फायरिंग व मारपीट: पुलिस ने हत्या के प्रयास के 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

khabarsamayper

नई दिल्ली में अष्टलक्ष्मी महोत्सव के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

khabarsamayper

Leave a Comment