Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस ने अवैध हथियार सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

छतरपुर पुलिस ने अवैध हथियार सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

छतरपुर। थाना लवकुश नगर पुलिस ने चंदला रोड पेट्रोल पंप के पास से 315 बोर देशी कट्टा व कारतूस सहित आरोपी जाहर सिंह उर्फ चुक्कू निवासी ग्राम मुंडेरी को गिरफ्तार किया। आरोपी पर जबरन वसूली, छेड़छाड़, मारपीट व अवैध हथियार रखने जैसे 9 प्रकरण दर्ज हैं।

👉 आरोपी के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल दाखिल किया गया।
👉 छतरपुर पुलिस लगातार अवैध हथियारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। हाल ही में जिले में 410 से अधिक आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
👉 पुलिस हथियारों के स्रोत व सप्लाई चैन की जानकारी एकत्र कर दोषियों की धरपकड़ कर रही है।

इस कार्रवाई में एसडीओपी लवकुश नगर नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय अंबे, सहायक उप निरीक्षक जेपी सिंह, आरक्षक देव सिंह एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Related posts

8वें गोला बारूद युक्त सह टारपीडो सह मिसाइल बार्ज, एलएसएएम 22 (यार्ड 132) का जलावतरण

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवेशकों के साथ की वन-ऑन-वन मीटिंग्स

khabarsamayper

राष्ट्रीय बालरंग ‘एक भारत–श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करता है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

Leave a Comment