Breaking Newsअन्य

कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर खाद वितरण केंद्रों का निरीक्षण

छतरपुर।
कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जिलेभर में राजस्व अधिकारियों द्वारा खाद वितरण केंद्रों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने किसानों को समय पर और निर्धारित दरों पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सख्त हिदायत दी।

निरीक्षण के दौरान निजी उर्वरक विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे खाद निर्धारित दर पर ही बेचें और किसानों को रसीद उपलब्ध कराएं। साथ ही, अवैध भंडारण और कालाबाजारी की रोकथाम के लिए खाद के स्टॉक का मिलान भी किया गया।

गौरिहार तहसीलदार ने सहकारी समिति बारीगढ़ की दुकान का निरीक्षण कर स्टॉक की जांच की। वहीं महाराजपुर तहसीलदार ने खाद वितरण समिति का निरीक्षण किया।
राजस्व अधिकारी ने शिव कृषि भंडार और राज्य सहकारी विपणन संघ बिजावर, राजनगर की दुकानों का निरीक्षण किया। इसी क्रम में नायब तहसीलदार ने लुगासी स्थित तिवारी ट्रेडर्स खाद भंडार का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला प्रशासन की अपील – किसान भाई खाद केवल निर्धारित दर पर ही खरीदें और रसीद लेना न भूलें।

Related posts

छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल पुराने दुष्कर्म-पॉक्सो केस का ₹2500 इनामी आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

छतरपुर में बंदूक से फायर कर हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, 12 बोर बंदूक जब्त

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को इंदौर के प्रगति नगर में स्वातंत्र्य वीर श्री विनायक दामोदर सावरकर जी की प्रतिमा का अनावरण किया।

khabarsamayper

Leave a Comment