अन्य

सागर- कानपुर हाईवे पर अवैध शराब की तस्करी पकड़ी, पुलिस ने 117 लीटर शराब और कार जप्त की

थाना कोतवाली पुलिस ने रात्रि रोड पेट्रोलिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा किया। महोबा तरफ से आ रही तेज़ रफ्तार मारुति सुजुकी जेन कार का पीछा कर भैंसासुर मुक्तिधाम के पास तलाशी ली गई। कार से 13 पेटी में करीब 117 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। शराब और कार मिलाकर करीब 2 लाख रुपए का माल जप्त किया गया है। आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर तलाश जारी है।

 

Related posts

अहमदाबाद में टोरेंट ग्रुप का बड़ा निवेश: मध्यप्रदेश में ₹43 हजार करोड़ की परियोजनाएं, 15 हजार से अधिक रोजगार मिलेंगे

khabarsamayper

SP रजत सकलेचा ने सटई थाने का किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के जल्द निपटारे के निर्देश

khabarsamayper

बेंगलुरु में ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बाइक सवार को मारा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल

khabarsamayper

Leave a Comment