Breaking Newsअन्य

जीवाजी विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: राज्यपाल मंगुभाई पटेल बोले – शिक्षा का सार वंचितों को साथ लेकर चलना है

Description:
जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर में आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि शिक्षा केवल कौशल तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसकी सार्थकता तभी है जब विद्यार्थी समाज के वंचित और गरीब लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ें। समारोह में 89 विद्यार्थियों को पीएचडी, 43 को 61 गोल्ड मेडल और 132 को स्नातकोत्तर उपाधियां प्रदान की गईं।
राज्यपाल ने विद्यार्थियों से जीवन में विनम्रता और संवेदनशीलता बनाए रखने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वविद्यालय को NAAC से A++ ग्रेड मिलने और ट्रायबल चेयर की स्थापना जैसी पहलों पर प्रसन्नता जताई।
मुख्य अतिथि विद्या भारती के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष अवनीश भटनागर ने विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़कर राष्ट्र और समाज की प्रगति के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।



Related posts

कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल के निर्देशन में छतरपुर की टीम द्वारा खनिजों के अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम

khabarsamayper

शुक्रवार 28 मार्च को संबल योजना में 23 हजार 162 श्रमिक परिवारों को 505 करोड़ रूपये की अनुग्रह राशि उनके खातों में अंतरित की जायेगी।

khabarsamayper

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ज्ञान अभियान को मजबूती देने एवं प्रकृति, पर्यावरण व जल संरक्षण की दिशा में मध्यप्रदेश सरकार मिशन के रूप में कार्य कर रही है

khabarsamayper

Leave a Comment