अन्य

इंदौर में सुप्रसिद्ध गायक सोनू निगम को मिला राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान

इंदौर की सांस्कृतिक धरती पर आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक सोनू निगम को वर्ष 2025 का राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान प्रदान किया। यह कार्यक्रम संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन इंदौर के सहयोग से हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न लता मंगेशकर ने भारतीय संगीत को वैश्विक ऊँचाइयों तक पहुँचाया और उनके नाम पर दिया जाने वाला यह सम्मान कलाकारों के योगदान को नमन है।
सम्मान प्राप्त करते हुए भावुक सोनू निगम ने कहा कि यह उनके जीवन के सबसे खास पलों में से एक है।
समारोह में संगीत संध्या का आयोजन भी हुआ, जिसमें गायक अंकित तिवारी और उनके दल ने मधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।
कार्यक्रम में मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी मौजूद रहे।

Related posts

छतरपुर में भूसे के घर से 72 लीटर अवैध शराब जब्त, ₹44 हजार की शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को स्कॉच अवॉर्ड, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

khabarsamayper

DUSU इलेक्शन: किरोड़ीमल कॉलेज में NSUI-ABVP कार्यकर्ता आमने-सामने, मौजूदा अध्यक्ष पर मारपीट का आरोप

khabarsamayper

Leave a Comment