Breaking Newsअन्य

लवकुश नगर पुलिस ने अवैध पटाखा विक्रेता को किया गिरफ्तार

थाना लवकुश नगर पुलिस ने तलैया मोहल्ला में एक व्यक्ति को अवैध रूप से पटाखा विक्रय करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी अशोक कुमार पाटकर के मकान के चबूतरे से 2 कार्टून में रखी आतिशबाजी सामग्री, जिसकी कीमत लगभग ₹7200 थी, जप्त की गई। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस अधीक्षक लवकुश नगर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई, ताकि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों और रिहायशी इलाकों में सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पुलिस ने कहा कि उल्लंघन करने वाले दुकानदार और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

छतरपुर पुलिस की मानवता की मिसाल, 5 महीने से लापता मानसिक अस्वस्थ व्यक्ति को परिवार से मिलाया

khabarsamayper

“समस्याओं का समाधान अधिकारियों की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए” — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

छतरपुर में सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

khabarsamayper

Leave a Comment