Breaking Newsअन्य

1 नवंबर को छतरपुर में होगा भव्य युवा उत्सव, कलेक्टर ने अधिक सहभागिता के दिए निर्देश

छतरपुर जिले में 1 नवंबर 2025 को 29वां जिला स्तरीय युवा उत्सव बड़े धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर बुधवार को कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक संपन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अगम जैन, खेल अधिकारी राजेन्द्र कोष्टा, कॉलेज प्रोफेसर, युवा समन्वयक और प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि इस बार युवा उत्सव को और अधिक भव्यता के साथ आयोजित किया जाए तथा प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
15 से 29 वर्ष के युवा प्रतिभागियों के लिए पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 28 अक्टूबर तय की गई है। #ChhatarpurYouthFestival #YuvaUtsav2025 #YouthEmpowerment #CollectorParthJaiswal #ChhatarpurNews

Related posts

सोमवार को कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिले की खदानों में होने वाली दुर्घटनाओं संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

khabarsamayper

डीआईजी विजय कुमार खत्री ने की अपराध समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश

khabarsamayper

खजुराहो में फाइलों में किसानों की समस्या खोज रहे कृषि मंत्री, जबकि किसान सड़कों पर खाद के लिए भटकते हुए बेहाल

khabarsamayper

Leave a Comment