Breaking Newsअन्य

राजनगर ब्लॉक में “अल्प विराम” कार्यशाला का आयोजन, जीवन में आनंद प्राप्ति के सूत्र सिखाए गए

राज आनंद संस्थान, आनंद विभाग मध्यप्रदेश शासन एवं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में राजनगर ब्लॉक में बुधवार को एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय अल्प विराम परिचय कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद जिला समन्वयक लखनलाल असाटी ने प्रतिभागियों को “जीवन में आनंद कैसे प्राप्त करें” विषय पर मार्गदर्शन दिया।
प्रशिक्षक आशा असाटी ने प्रशिक्षण के अगले सत्र का संचालन किया, जबकि प्रदीप सेन ने “व्यक्तित्व एवं व्यवहार परिवर्तन” पर चर्चा की।
कार्यशाला में मनीष शर्मा (विकासखंड समन्वयक) सहित जन अभियान परिषद के परामर्शदाता, नवांकुर संस्थाएं, ग्राम पंचायत सचिव एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

Related posts

सजा दो शहर को दुल्हन सा,, भगवान परशुराम आये है

khabarsamayper

Discover Tagsen: The Ultimate Game Changer in the Printing and Packaging Industry

Admin

लखनगुवां गांव के लोग प्यास बुझाने के लिए एक हैंडपंप पर निर्भर —

khabarsamayper

Leave a Comment